फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1816

न्यूज राउंड अपः पांच मिनट में पढ़ लें सारी बड़ी खबरें

Mon, 18 Jan 2016 10:29 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1816

दलित छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


बंडारू दत्तात्रेय पर आरोप है कि उन्होंने ही मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखकर रोहित समेत पांच छात्रों को निष्काषित करने की मांग की थी। जिसके बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय ने इन छात्रों को निष्काषित कर दिया। उन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया। इस कार्रवाई के बाद से ये छात्र आंदोलन पर थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बंडारु दत्तात्रेय के खिलाफ छात्रों को आत्महत्या के लिए एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री मंत्री के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र 25 वर्षीय रोहित ने आज आत्महत्या कर ली। वह गुंटूर का रहने वाला था। वह पिछले दो साल से साइंस टेक्नोलॉजी और सोसायटी स्टडी में पीएचडी कर रहा था। पिछले साल अगस्त में दो छात्र गुटों के बीच झगड़े में नाम आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई छात्रों के साथ उसे भी निकाल दिया था। वहीं मामले में आज दिनभर हंगामा रहा। कई छात्र संगठनों ने दिल्ली में मानव संसाधन मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया।

गुजरात के जसप्रीत को मिली टीम इंडिया में जगह

News round up of day 1816

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान एक और भारतीय गेंदबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वनडे सीरीज से पहले ही हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर होने के बाद एक नए तेज गेंदबाज की जरुरत महसूस की जा रही थी।

हालांकि बीसीसीआई ने किसी नए गेंदबाज की जगह वनडे सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया लेकिन वह इस सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 26 जनवरी से टी-20 सीरीज भी खेली जानी है और अब बोर्ड ने शमी की जगह युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए चुना है।

गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय बेहद शानदार फॉर्म में हैं और हाल के प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचा दिया है। बुमराह पिछले साल के अंत में खेले गए 50-50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 21 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों से 21 विकेट लिए। साथ ही वह मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अब तक 9 मैचों से 14 विकेट ले चुके हैं। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं।

आप का आरोप, इस तरह जा सकती थी केजरीवाल की जान

News round up of day 1816

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली घटना पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेस की। पार्टी ने इस घटना को शर्मनाक और गंभीर बताते हुए पुलिस द्वारा केजरीवाल की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेड सिक्योरिटी प्राप्त है। ऐसे में महिला केजरीवाल तक कैसे पहुंची। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी तो पुलिस सतर्क क्यों नही थी।

उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक आतंकी हमले और कई गंभीर घटनाएं होती रही है। जबकि कई नेताओं की हत्या भी हो चुकी है। ऐसे में जिस तरह से दिल्ली के सीएम के साथ ये घटना हुई, इसे देखकर लगता है कि कहीं न कहीं केजरीवाल की हत्या की साजिश भी हो सकती है।

आशुतोष ने कहा जो लड़की स्याही लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के इतने पास पहुंच सकती थी वह लड़की उन पर तेजाब या बम भी फेंक सकती थी। इसे बेहद गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।

वहीं केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पूर्व पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया था।

सेंसेक्स 266 अंक लुढ़का, 24 हजार तक पहुंचा

News round up of day 1816

देश के शेयर बाजार 266 अंकों की गिरावट के साथ करीब 20 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। यानी अगस्त 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी बाजार में पिछले हफ्ते से जारी गिरावट का दौर जारी रहा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 266.67 अंकों की गिरावट के साथ 24188 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 86.80 अंक गिरकर 7351 के स्तर पर बंद हुआ है।

इससे पूर्व सेंसेक्स सुबह 72.97 अंकों की गिरावट के साथ 24,382.07 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 30.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,407.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि बाद में बिकवाली दबाव में गिरावट और बढ़ गयी।

लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला 'डॉक्टर डेथ' गिरफ्तार

News round up of day 1816

इस डॉक्टर के पास दवा नहीं मौत मिलती है। तीन दर्जन लोग इसके इलाज की बलि चढ़ गए हैं। ये इलाज के बाद मरीज को घर नहीं सीधा स्वर्ग पहुंचाता है। ये बातें हम नहीं, पुलिस कह रही है। इस डॉक्टर को 36 लोगों को मौत की नींद सुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय मूल के मनोचिकित्सक नरेंद्र नागारेड्डी को जॉर्जिया की पुलिस ने 'डॉक्टर डेथ' यानी मौत के डॉक्टर का तमगा दिया है। पुलिस की मानें तो तीन दर्जन मृतकों में 12 ऐसे भी शामिल हैं जिनकी मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई है।

मरीजों की मौत के इजाफे ने पुलिस का ध्यान जल्लाद डॉक्टर की तरफ खींच लिया और करीब 40 लोगों की टीम ने दफ्तर और घर में छापा मारकर नागारेड्डी को धर-दबोचा।

यूपीः ब्लाक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम घोषित

News round up of day 1816

यूपी में राज्य चुनाव आयोग ने ब्लॉक प्रमुख चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को ये बड़ी घोषणा की। शासन स्तर से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।राज्य निर्वाचन आयोग विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया है।

ब्लॉक प्रमुख के इस चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2016 को होगी। वहीं इस चुनाव का मतदान 7 फरवरी 2016 को होगा। 7 फरवरी की शाम को ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के साथ ही नतीजे भी आ जाएंगे। इन चुनाव में 74 जिलों के ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे।

इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्तावित ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। रविवार को शासन और आयोग के बीच मशविरे के बाद एक से 10 फरवरी के बीच चुनाव कराने पर सहमति के संकेत मिले थे।

फिक्सिंग में अजीत चंदीला पर आजीवन बैन

News round up of day 1816

हरियाणा के ऑफ स्पिनर अजीत चंदीला पर 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि मुंबई के बल्लेबाज हिकेन शाह पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने सोमवार को यहां हुई बैठक के बाद यह प्रतिबंध लगाया। बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली समिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह शामिल हैं।

बत्तीस वर्षीय चंदीला राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते समय स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे। उन पर रिश्वत लेने, फिक्सिंग, जानबूझकर खराब खेलने और साथी खिलाड़ी से सट्टेबाजी के लिए संपर्क करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed