फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1712

न्यूज राउंडअपः एक बार में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Thu, 17 Dec 2015 07:10 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1712

भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच खींचतान गुरुवार को भी जारी रही। एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ बड़ा धमाका करने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी ने सुबह प्रेस कान्फ्रेंस कर जेटली पर डीडीसीए में बड़े घोटाले करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से राघव चढ्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वित्त मंत्री को हटाने की अपील की और आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने डीडीसीए का 15 सालों तक दोहन किया। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के पुर्ननिर्माण का बजट 24 करोड़ था। लेकिन इसमें 114 करोड़ रुपए खर्च किए गए।
विज्ञापन


ऐसे में अरुण जेटली को बताना चाहिए कि बाकी के 90 करोड़ रुपए किसकी जेब में गए। तना ही नहीं 3 कंपनियों को डीडीसीए ने 1 करोड़ 55 लाख का लोन दिया। जबकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया। आप ने कहा कि अरुण जेटली को डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रहे नरेंद्र बत्रा से भी अपने संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के इन आरोपों के बाद पूरी भाजपा जेटली के पक्ष में उतर आई। पहले, अभी तक आरोपों का जवाब देने से बच रहे जेटली ने खुद ब्लाग लिखकर इस मामले में अपनी सफाई पेश की।

इसके बाद भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जेटली पर लगे आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी पूरी दृढ़ता के साथ जेटली के साथ खड़ी है। वहीं इसके बाद खुद जेटली भी मीडिया के सामने आए और खुद पर लगे आरोपों का जवाब दिया। जेटली ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं उन पर यूपीए सरकार पहले ही जांच कर उन्हें क्लीन चिट दे चुकी है।

भाजपा-आप की लड़ाई में डीडीसीए भी कूदा

News round up of day 1712

वहीं इस सारी लड़ाई में अब डीडीसीए भी कूद पड़ी। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने अपने पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। डीडीसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने कहा कि डीडीसीए के खिलाफ कुछ आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में स्पष्टीकरण की जरूरत है। इन आरोपों को हर कोई अपने नजरिये से पेश कर रहा है।

चेतन चौहान के मुताबिक स्टेडियम के निर्माण में 141 करोड़ रुपए खर्च हुए। बढ़ी हुई कीमत का कारण यह था कि पहले स्टेडियम की क्षमता 26 हजार दर्शकों की थी। जिसे तोड़कर स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया।

उन्होंने कहा कि जेटली 1999 से 2013 तक डीडीसीए के प्रमुख रहे। उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं चेतन चौहान ने स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए जेटली को धन्यवाद भी दिया।

लोकायुक्त की नियुक्ति पर उठाए सवाल

News round up of day 1712

उत्तर प्रदेश के नए लोकायुक्त की नियुक्ति भी संदेह के घेरे में आ गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने नए लोकायुक्त की नियुक्ति पर सवाल उठाया है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि लोकायुक्त पद के लिए जिन पांच व्यक्तियों का नाम भेजा गया था, उनमें वीरेंद्र स‌िंह का नाम शामिल नहीं था।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त कर दिया था। सर्वोच्च अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को लोकायुक्त नियुक्त करने का आदेश दिया था। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई, जिससे खफा होकर सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति का आदेश खुद ही दे दिया।

हालांकि वीरेंद्र सिंह को भी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। लोकायुक्त पद के लिए वीरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार की पहली पसंद थे।

कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधा शाहरुख निशाना

News round up of day 1712

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है। बीजेपी महासचिव कैलाश विजवर्गीय ने अपने ताजा ट्वीट में शाहरुख खान का नाम लिए बगैर कहा कि देशभक्तों की एकता ने नालायकों की अक्ल ठिकाने लगा दी है और अपने किए पर उन्हें अब पश्चाताप हो रहा है।

आपको बता दें कि एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अभिनेता शाहरुख खान ने इससे पहले असहिष्णुता के मसले पर हुई गलतफहमी को दूर किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से पेश किया गया और अगर किसी ने इसको गलत तरीके से समझा तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।

इससे पहले जब शाहरुख खान ने पहली बार असहिष्णुता पर बयान दिया था तो कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें देशद्रोही करार दिया था। इस मसले पर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय ने किसी का नाम नहीं लिया है। इस मसले पर बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय ने किसी का नाम नहीं लिया है।

श्रीनगर के सीआरपीएफ बंकर के पास ग्रेनेड हमला, तस्वीरें

News round up of day 1712

डाऊन टाऊन श्रीनगर के सीकी डफर इलाके में सीआरपीएफ कैंप के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। इस हमले में 2 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सीआरपीएफ प्रवक्ता के ए के झा के अनुसार आतंकियों ने ग्रेनेड हमला सीआरपीएफ के 161 बटालिन को निशाना बना कर किया लेकिन वो सड़के के किनारे ही फट गया। धमाके में कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है।
 
बता दें कि पिछले कुछ समय से आतंकवादियों की सक्रियता कश्मीर में लगातार बढ़ती जा रही है। उनके निशाने पर खासकर सेना और सुरक्षाबलों के प्रतिष्ठान बने हुए हैं।

झारखंड में भाजपा को झटका कांग्रेस ने जीती सीट

News round up of day 1712

बिहार विधानसभा चुनावों में हार के साथ ही भाजपा को झटके लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला है झारखंड का जहां सत्तारूढ़ भाजपा समर्थित उम्‍मीदवार को लोहरडगा विधानसभा सीट के उप चुनाव में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। वहां कांग्रेस उम्‍मीदवार सुखदेव भगत ने भाजपा समर्थित आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की उम्‍मीदवार नीरू भगत को 23,228 वोट से पटखनी दे दी।
 
चुनाव में तीन प्रमुख उम्‍मीदवार मैदान में थे। जिनमें कांग्रेस से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत, आसू नेता कमल किशोर भगत की पत्‍नी नीरू भगत और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के बंधु टिर्की प्रमुख थे।

बीते 14 दिसंबर को हुए उप चुनाव में लोहरडगा के 2.20 लाख वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें मतदाताओं का समर्थन कांग्रेस उम्‍मीदवार सुखदेव भगत के लिए रहा। भगत ने कुल 73,859 वोट हासिल किए जबकि नीरू शांति भगत को 50,571 वोट मिले। जबकि पूर्व मंत्री बंधु टिर्की को मात्र 16,551 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed