फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1416

न्यूज राउंडअपः चुटकियों में पढ़ें दिनभर की खास खबरें

Sun, 14 Feb 2016 06:59 PM IST
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1416

मीरपुर में खेले गए जूनियर वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अभी तक अपराजित रही भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के हाथों हार गई। भारत की हार का कारण रही उसकी बल्लेबाजी। पूरी टीम 45.1 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई। अकेले सरफराज खान ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने टिक सके उन्होंने टूर्नामेंट में पांचवां अर्धशतक लगाते हुए 51 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन


जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी हालांकि इतनी जल्दी जीत अपने हाथों से नहीं जाने दी। भारत ने 77 रन पर उसके 5 विकेट झटक लिए थे लेकिन छठे विकेट के लिए कैसी कार्टी (52) और कीमो पॉल (39) ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की अविजित साझेदारी कर उसकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विंडीज ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। फिरकी गेंदबाज मयंक डागर ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


इसी के साथ ही राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत चौथी बार इस खिताब को जीतने से वंचित रह गया। भारत ने 2000 और 2008 के बाद आखिरी बार 2012 में इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज सईद के समर्थन से हो रहा है जेएनयू में प्रदर्शनः राजनाथ

News round up of day 1416

जेएनयू में चल रही देशद्रोह की ‌गतिविधियों को लेकर आज गृहमंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है जिससे सनसनी मच गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जेएनयू में जो कुछ हुआ है, मैं देश को बता देना चाहता हूं कि उसे लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद का भी समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि ये देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकी इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। इसी तरह उन्होंने सीधे-सीधे वामपंथी दलों और कांग्रेस पर निशाना साधा।

ऐसा ही कुछ बयान कल भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने भी जेएनयू में राहुल गांधी के बयान के बाद दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल को सुनकर लगता है कि वो हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी और एबीवीपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएनयू में शनिवार को एबीवीपी के गुंडों ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसे मामले में आज रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शाहरुख खान की कार पर फेंके गए पत्‍थर

News round up of day 1416

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की कार पर पत्‍थर मारे जाने की घटना सामने आ आई है। यह घटना सुबह अहमदाबाद में घटी है। घटना के वक्त कार में शाहरुख नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पत्‍थर फेंकते देखे जा सकते हैं। हालांकि पत्‍थर फेंकने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म रईस की शूटिंग गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है। शाहरुख इस फिल्म में एक शराब व्‍यापारी का किरदार निभा रहे हैं और गुजरात में शराब पर पाबंदी के चलते वहां हिंदु संगठन इसका विरोध कर रहे हैं।

कुछ दिन पूर्व की रईस के सेट पर हिंदू महासभा ने तोड़-फोड़ कर दी थी उस वक्त भी शाहरुख सेट पर न होने के कारण बच गए थे। शाहरुख खान उस वक्‍त आलोचनाओं का शिकार हो गए थे, जब उन्‍होंने देश में कथित तौर पर असहिष्णुता बढ़ने के विरोध में साहित्‍यकारों द्वारा अवॉर्ड वापस किए जाने का समर्थन किया था।

केजरीवाल ने किया बिजली पानी माफ

News round up of day 1416

दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सालभर किए गए कामों का लेखा-जोखा पेश किया। अपनी बात शुरू करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज वो अपने एक साल का हिसाब देने जनता के बीच आए हैं।

उन्होंने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए 30 नवंबर 2015 तक के पानी और बिजली के बिल को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि ए-बी ग्रेड के लोगों का 25 प्रतिशत बिजली बिल माफ किया जाएगा जबकि सी ग्रेड के लोगों का 50 प्रतिशत बिजली का बिल माफ कर दिया गया है।

केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वो अपने घरों में पानी का मीटर लगवाएं। केजरीवाल ने कहा कि 2017 तक घर-घर में पानी पहुंचेगा। उन्होंने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने के अपने फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इससे अब लोग पानी बचाने लगे हैं और जल बोर्ड को 176 करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ है।

दयानंद के मार्ग पर चलने से आएगी तरक्कीः मोदी

News round up of day 1416

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी दयानंद अंधविश्वास के खिलाफ लड़े उस प्रकार ही हमें भी उन्हीं की राह पर चलने की जरूरत है ताकि देशवासियों की तरक्की हो सके।

वह स्वामी दयानंद सरस्वती की 192वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में बोल रहे थे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमें 21वीं सदी के भारत निर्माण का सपना पूरा करने के लिए तैयार होना चाहिए। पीएम ने कहा कि आर्यसमाज ये नहीं सिखाता की क्या करें या क्या न करें पर उसका विचार देश के कल्याण से जुड़ा है।

ज्ञान के पथ प्रदर्शक थे स्वामी दयानंद। स्वच्छ भारत अभियान की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कहा गया था कि डीएवी के छात्र गंगा सफाई अभियान से जुड़ेंगे,अगर गंगा की सफाई होगी तो देश का ही मान बढ़ेगा। तो इस लिए अब मैं डीएवी के सभी छात्रों, अध्‍यापकों और उनके अभिभावकों को गंगा सफाई अभियान से जोड़ने की घोषणा करता हूं।

पाकिस्तान में हिंदू मैरिज ‌बिल को मिली मंजूरी

News round up of day 1416

पाकिस्तान में हिंदू मैरिज रजिस्ट्रेशन बिल को संसदीय समिति की मंजूरी मिलने का पाकिस्तानी उर्दू मीडिया ने स्वागत किया है। 'जंग' ने इसे अल्पसंख्यक समुदाय को उसके अधिकार देने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

अखबार लिखता है कि अब तक पाकिस्तान में ऐसा कोई कानून नहीं था और इसलिए हिंदू शादियों को कोई कानूनी मान्यता नहीं थी। ऐसे में, न सिर्फ हिंदू लड़कियों से जबरन शादी के मामले देखने को मिलते रहे हैं, बल्कि हिंदू समुदाय के लिए पहचान पत्र, वीजा-पासपोर्ट हासिल करने और प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने में बेहद दिक्कतें आती हैं। संसदीय समिति के फैसले का स्वागत करते हुए अखबार लिखता है कि अब हर हिंदू शादी को रजिस्टर कराना जरूरी होगा।

वहीं 'नवा-ए-वक्त' ने बिल का ब्यौरा देते हुए लिखा है कि हिंदू लड़के या लड़की के लिए शादी की उम्र 18 साल होगी और पंडित शादी कराएगा, इस मौके पर सरकारी रजिस्ट्रार भी मौजूद होगा।

महिला से रेप में गिरफ्तार हुआ ओजोन जिम का सीईओ

News round up of day 1416

दिल्ली में आज एक बड़ी गिरफ्तारी हुई जब स्कॉटलैंड मूल के क्रिस्पिन लेमंट को दिल्ली पुलिस ने एक ‌महिला के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया। बता दें कि क्रिस्पिन लेमंट देश के एक मशहूर जिम चेन के सीईओ हैं। इस स्पा का नाम ओजोन 'एन' स्पा है। लेमंट पर आरोप है कि उसने डिफेंस कॉलोनी में एक महिला का रेप किया है।

दिल्ली पुलिस ने आज सुबह ही इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है और लेमंट से पूछताछ कर रही है। बता दें कि जिस जिम के सीईओ को ‌पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसकी पूरे देशभर में शाखा है।

गौरतलब है कि ओजोन एन स्पा जिम की 6 ब्रांच सिर्फ दिल्ली में ही है और इसका कॉर्पोरेट ऑफिस डिफेंस कॉलोनी में है। सीआर पार्क की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वो लेमंट से फेसबुक पर मिली थी। उसका आरोप है कि लेमंट ने उससे शादी करने का वादा करके करीब 5 बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बहलाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed