फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1216

न्यूज राउंडअपः ये हैं आज की बड़ी खबरें, डाल लीजिए निगाह

Tue, 12 Jan 2016 08:22 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1216

पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तान की भूमिका को लेकर केन्द्र की राजनीति में खींचतान शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान द्वारा हमले के लिए बनाई गई जांच कमेटी पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया है तो केन्द्र सरकार में ही मंत्री शिवसेना ने बातचीत बंद करने की मांग की है।

विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पत्रकारों से बात करते हुए साफ कर दिया कि भारत पाकिस्तान के इस कदम से संतुष्ट है और उसे जांच पर भरोसा है। राजनाथ ने कहा कि पाक सरकार ने हमें कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसलिए इतनी जल्दी अविश्वास करने का कोई कारण भी नजर नहीं आता।
विज्ञापन


वहीं गृहमंत्री के रवैये से अलग केन्द्र के एक अन्य मंत्री ने पाकिस्तान से बातचीत का विरोध जताकर सरकार को असमंजस में डाल दिया है। शिवसेना कोटे के मंत्री अनंत गीते ने सीमा पार आतंकवाद पर रोक न लगने तक पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत का विरोध किया है। गीते ने कहा शिवसेना पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत का विरोध करती है जब तक सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर रोक न लग जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही मैच में भारत को देखना पड़ा हार का मुंह

News round up of day 1216

पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के लिहाज से बेहद शानदार रहा। पर्थ जैसी खतरनाक समझे जाने वाली पिच पर दोनों टीमों की ओर से शतक लगे, साथ ही दोहरी शतकीय साझेदारियां भी हुईं लेकिन जीत ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी और टीम इंडिया अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद यह मैच नहीं जीत सकी।

वाका मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 310 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते 49.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 310 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। अंतिम ओवर में बरिंदर सरां की गेंद पर आउट होने से पहले कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 149 रनों (135 गेंद, 11 चौका और 2 छक्का) की पारी खेली। इससे पहले स्मिथ और जॉर्ज बैली (112) के बीच 242 रनों की साझेदारी हुई। अपना पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज बलविंदर सरां ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 3 विकेट झटके।

इससे पहले ओपनर रोहित की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 309 रन बनाए। इस जीत से 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भाजपा-शिवसेना की करारी हार

News round up of day 1216

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा के साथ-साथ उसकी सहयोगी शिवसेना को शिकस्त दी है।

289 नगर पंचायत सीटों में से कांग्रेस ने 107 सीटें अपने नाम की है। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का नंबर है। जिसने 58 सीटों पर कब्जा जमाया।

शिवसेना तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रही। शिवसेना को 55 सीटें वहीं भाजपा को 24 सीटें आई हैं। नगर पंचायत और नगर परिषद के ये चुनाव रत्नागिरी, रायगढ़, जलगांव, ननदरबार, अहमदनगर, नासिक, नांदेड़, लातूर, ओस्मानाबाद, हिंगोली, वाशिम, वरधा, भंडारा और चंद्रपुर जिले में हुए।

आठ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव 13 फरवरी को

News round up of day 1216

चुनाव आयोग ने मंगलवार को आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर आगामी 13 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। साथ ही इन सीटों पर मतदान के परिणाम 16 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

जिन आठ राज्यों सीटों पर चुनाव कराया जायेगा, उनमें उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर, बिकापुर और देवबंद विधानसभा सीट, कर्नाटक की देवदुर्गा, बीदर और हेब्बल विधानसभा सीट, पंजाब की खादूर साहिब विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की पालघर विधानसभा सीट, बिहार की हरलक्खी विधानसभा सीट, त्रिपुरा की अमरपुर विधानसभा सीट, तेलंगाना की नारायणखेड विधानसभा सीट और मध्य प्रदेश की मैहर विधानसभा सीट शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार उपचुनाव के लिए 20 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और नामांकन की अंतिम तारीख 27 जनवरी है। उम्मीदवारी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 जनवरी है।

तुर्की में बम धमाका, 10 लोगों की मौत

News round up of day 1216

तुर्की के इंस्ताबुल में सेंट्रल स्‍क्वॉयर के पास हुए भीषण बम विस्फोट में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल है। यह आंकड़ा तुर्की की सरकार की तरफ से जारी किया गया है।

विस्फोट के बाद इसके पीछे की असल वजह का पता लगाने की पूरी कोशिश शुरू कर दी गई है। द गार्जियन के मुताबिक सुल्तानाहमत क्षेत्र में यह बम विस्फोट हुआ।

स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जहां पर यह बम विस्फोट हुआ वो एक पर्यटक स्‍थान है। इस बम विस्फोट के बाद तुर्की की सरकार ने टेलीविजन के सीधे होने वाले प्रसारण पर रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने जल्लीकट्टू पर लगाई रोक

News round up of day 1216

तमिलनाडु में सांड को काबू करने के परंपरागत खेल जल्लीकट्टू पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक कायम रखी है। हाल ही में केंद्र सरकार ने जल्लीकट्टू खेल पर से पाबंदी हटाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगाई है।

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू एक लोकप्रिय खेल रहा है। हालांकि पशुप्रेमी संगठन इस खेल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे।

उन्होंने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने याचिका दायर कर मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी। इसी मामले पर सुनवाई के दौरान ये फैसला आया है।

बाल यौन शोषण के खिलाफ सख्त कानून बने: SC

News round up of day 1216

उच्चतम न्यायालय ने बाल यौन शोषण को एक नृशंस और घृणित अपराध करार देते हुए इसके लिए सख्त कानून बनाने की बात कही है। अदालत ने यह भी कहा कि संसद को ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने चाहिए जिससे की उनको कड़ी सजा दी जा सके।

उच्चतम न्यायालय महिला वकील संगठन की ओर से दायर की गई एक याचिका में बाल यौन शोषण के अपराधियों के लिए रासायनिक बधियाकरण जैसी सजा के प्रावधान की मांग की गई। याचिका की सुनवाई कर रही न्यायाधीश दीपक मिश्रा और एनवी रमन की पीठ ने भी ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की पैरवी की। हालांकि, अदालत ने केंद्र सरकार को कोई निर्देश देने से इनकार करते हुए कहा कि यह कानून में बदलाव का अधिकार संसद के पास है।

पीठ ने कहा, 'हम बाल यौन शोषण के मामलों में कड़ी से कड़ी सजा के प्रावधान का सुझाव दे सकते हैं। लेकिन हम किसी विशेष तरह की सजा के लिए सीधा निर्देश नहीं दे सकते। यह संसद के ऊपर है कि वह इस दिशा में कोई निर्णय ले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed