फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1116

न्यूज राउंड अपः दिनभर की खास खबरों के लिए क्लिक करें

Mon, 11 Jan 2016 09:30 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1116

पठानकोट हमले के बाद चौतरफा दबावों से घिरा पाकिस्तान कुछ गंभीर कदम उठाता दिख रहा है। इसी कड़ी में पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मामले में जांच के लिए उच्च स्तरीय संयुक्त जांच दल बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह टीम पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वालों के पाकिस्तान से संबंधों की जांच करेगी।

विज्ञापन


नवाज शरीफ ने जेआईटी (संयुक्त जांच टीम) बनाने के आदेश उस समय जारी किए जब भारत ने उसे इस संबंध में पुख्ता सबूत मुहैया करा दिए हैं। वहीं 15 जनवरी को इस्लामाबाद में प्रस्तावित भारत पाक के विदेश सचिव की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पाक प्रधानमंत्री अगर यह कदम नहीं उठाते तो भारत पाक के बीच प्रस्तावित यह वार्ता खटाई में पड़ सकती थी। इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी संकेत दे चुके थे। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार इस जेआईटी में पाक खूफिया ब्यूरो के अलावा आईएसआई और मिलट्री इंटलीजेंस के सदस्य शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑड ईवन पर हाइकोर्ट की हरी झंडी

News round up of day 1116

दिल्ली सरकार के ऑड ईवन फॉर्मूले के भविष्य पर सोमवार को हाईकोर्ट ने मुहर लगाते हुए इसमें हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वो दिल्ली सरकार की इस योजना में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और ये योजना 15 जनवरी तक लागू रहेगी।

बता दें कि ऑड-ईवन फॉर्मूले के खिलाफ दाय़र याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अपना फैसला सोमवार तक के लिए सुरक्षित रखा था। इस केस में अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।

फॉर्मूले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में 8 याचिकाएं दायर की गई थीं। कोर्ट ने दिल्ली सरकार से सभी याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाए गए सवालों को भी ध्यान में रखने को कहा है। जिसका मतलब है कि अगर सरकार ऐसी योजना को दोबारा लागू करती है तो उसे इन आपत्तियों को ध्यान में रखकर उनके समाधान के लिए भी कदम उठाने पड़ेंगे।

एनएच 24 पर भीषण हादसा, छह की दर्दनाक मौत

News round up of day 1116

गाजियाबाद में एक बड़ी सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसा एनएच 24 पर मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक तेजी से आ रही स्कार्पियो दो बाइकों और एक ट्रक से जा टकराई। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

मसूरी थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में स्कोर्पियो पहले दो बाइकों से टकराई, जिनमें से एक बाइक पर दो और दूसरे पर एक व्यक्ति सवार था। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।

वहीं स्कोर्पियो कार सवार तीन लोगों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में से अभी किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। सड़क हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

टी ट्वेंटी क्रिकेट में फेंका गया सबसे महंगा ओवर

News round up of day 1116

टी-20 क्रिकेट में रविवार का दिन गेंदबाजों के लिए बेहद बुरा साबित हुआ। न्यूजीलैंड में जहां 2 बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की धुनाई करते हुए टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड महज 20 मिनट के अंदर तोड़ दिया वहीं भारत में भी एक गेंदबाज के लिए रविवार का दिन जीवनभर नहीं भूलेगा।

दूसरी ओर, भारत में इस समय मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी खेली जा रही है, इसी टूर्नामेंट के एक मैच में दिल्ली के गेंदबाज आकाश सूडान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज भी हो गया।

बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में उसके विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने जमकर प्रहार करते हुए आकाश के एक ओवर में 34 रन ठोंक दिए। आकाश ने 5 रन अतिरिक्त के रूप में भी दे दिए। इस ओवर में आकाश ने कुल 39 रन दिए।

यह किसी भी टी-20 मुकाबले में सबसे महंगा ओवर साबित हो गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस के नाम था जिन्होंने जुलाई 2012 में एक ओवर में 38 रन देने का रिकॉर्ड बनाया था।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड में छाए लियानार्डो डी कैप्रियो

News round up of day 1116

कैलिफोर्निया के बेवेरली हिल्टन होटल में आयोजित 73वां गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में 'दि रेवेनेंट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा) का अवार्ड दिया गया। इसी फिल्म के लिए लियोनार्डो को सर्वश्रेठ अभिनेता (ड्रामा) और निर्देशक एलेजेंद्रो एनार्रिटू को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (ड्रामा) का अवार्ड भी दिया गया।

वहीं दूसरी और फिल्म 'द मार्शियन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का गोल्डेन ग्लोब अवार्ड मिला। जबकि इसके हीरो मैट डैमन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड मिला। इसके बाद बारी आती है अभिनेत्री की।

इस बार जेनिफर लॉरेंस को उनकी फिल्म 'जॉय' के ‌लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (म्यूजिकल अथवा कॉमेडी) का अवार्ड दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा) का अवार्ड गया ब्राई लार्सन को, उनकी फिल्म 'रूम' के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed