फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1016

न्यूज राउंडअपः जानिए दिनभर की बड़ी खबरों के बारे में

Wed, 10 Feb 2016 06:59 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1016

26/11 हमले के दोषी आतंकी डेविड हेडली से तीसरे दिन होने वाली पूछताछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते नहीं हो सकी। तकनीकी दिक्कतों के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हेडली का बयान रिकॉर्ड नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


मुंबई हमले को लेकर हेडली ने विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले कई खुलासे किए हैं। इससे पहले विशेष अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आतंकी डेविड हेडली ने बताया कि 14 सितंबर 2006 में वह पहली बार मुंबई आया था।
विज्ञापन


उसके बाद उसने कभी कराची, कभी लाहौर तो कभी सऊदी अरब के रास्ते भारत आया। विशेष न्यायाधीश जीए सानप की अदालत में गवाही के दौरान तमाम खुलासे के दौरान उसने अपनी भारत यात्रा की भी सिलसिलेवार जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ी हनुमनथप्‍पा की हालत, देश मांग रहा दुआ

News round up of day 1016

सियाचिन में हिमस्‍खलन की चपेट में आने के कारण छह दिन तक टनों बर्फ के नीचे दबे रहने के बाद चमत्कारिक रूप से सामने आए लांस नायक हनुमनथप्पा की तबियत में सुधार नहीं हो रहा है।

दिल्‍ली के आरआर अस्पताल में भर्ती हनुमनथप्पा को मंगलवार को लेह से दिल्‍ली लाया गया ‌था। ‌इसके बाद से वह सेना के आरआर अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। जहां डॉक्टरों की कई टीम लगातार उनकी तबियत पर निगाह बनाए हुए हैं।

मंगलवार शाम इलाज के दौरान ही वह कोमा में चले गए थे। जिसके बाद चिकित्सकों ने उनके लिए 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण बताए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को उनकी हालत में उस समय और गिरावट आई जब उन्हें निमोनिया की दिक्‍कत भी होने लगी। हालांकि चि‌कित्सक पल पल उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

लखनऊ में वकीलों ने किया बवाल

News round up of day 1016

साथी वकील की मौत पर शहर के वकीलों ने जमकर हंगामा किया। वकीलों ने शहर में लग रहे सपा सरकार के होर्डिंग जलाए। वकीलों ने हाइकोर्ट के बाहर जमकर बवाल किया।

वकीलों ने यहां पर बस स्टॉप में आग लगा दी। आक्रोशित वकीलों ने यहां कई गाड़ियां भी फूंक डाली। यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। गौरतलब है कि नाका थाना क्षेत्र के गणेशगंज सराय फाटक स्थित श्रीप्रणामी मंदिर में रहने वाले बाराबंकी के अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा (38) की हत्या के बाद शव पास ही स्थित विकास अरोड़ा के मकान के बाहर नाली में ठूंस दिया गया था।

मंगलवार सुबह अधिवक्ता का अर्द्धनग्न शव देखकर हड़कंप मच गया था। माथे व सिर पर चोट थी, जबकि हाथ-पैर व पेट में खरोंच के निशान मिले थे। पास ही एक प्लास्टिक का पाइप और तीन ईंटें पड़ी थीं।

परिवारीजनों ने मंदिर के पुजारी बंशीदास, उनके दो सहयोगी मयंक व राजकुमार तथा विकास अरोड़ा पर हत्या का शक जताया है। पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। श्रवण के बड़े भाई बलराम ने नाका थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।

अमित शाह ने असम में बिछाई चुनावी बिसात

News round up of day 1016

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 14वें बोडोलैंड दिवस पर कोकराझार में जनसभा को संबोधित किया| इस मोके पर उन्होंने कहा कि हमारी सेना के कारण ही आज असम भारत का स्वतंत्र हिस्सा है।

असम के अंदर एक ऐसी सरकार चाहिए जो बोडोलैंड के विकास के लिए समर्पित हो, कांग्रेस के 15 साल के राज में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। जिस राज्य में माताएं बहने सुरक्षित ना हों वो राज्य विकास नहीं कर सकता, असम में अगर भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनती है तभी विकास हो सकता है।

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार असम में रोजगार उपलब्ध कराएगी और युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देगी जहां से वो अपनी शक्ति का विकास कर सकें। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को बंद करेंगे।

अमेरिका के न्यू हैंपशायर में पिछड़ी हिलेरी क्लिंटन

News round up of day 1016

अरबपति डॉनल्ड ट्रंप न्यू हैम्पशायर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हुई प्राइमरी में जीत दर्ज की है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है।

इसके पहले आयोवा में हुए प्राइमरी में रिपब्लिकन पार्टी से टेड क्रूज और डेमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की थी। न्यू हैम्पशायर के अधिकारियों ने इस चुनाव में ऐतिहासिक मतदान की उम्मीद जताई थी।

यहां जीतने वाले दावेदारों को दक्षिण कैरोलिना और नेवाडा में होने वाली प्राइमरी में फायदा होगा। इससे रिपब्लिकन पार्टी को यह तय करने में भी मदद मिलेगी कि इस साल नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसकी दावेदारी मजबूत है।

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन है। ट्रंप को न्यू हैम्पशायर में बढ़त मिली है, यह पहली बार है कि अब तक सर्वेक्षणों में मिली बढ़त को वो वोटों में बदल पाए हैं।

रांची में प्रेम प्रसंग में शिक्षक ने की छात्र की हत्या

News round up of day 1016

वैलेंटाइन वीक में ही सातवीं के एक छात्र को प्यार की सजा उसे मौत के घाट उतार कर दी गई। नाबालिग छात्र टीचर की ही 12 वर्षीय बेटी से प्यार हो गया था। वारदात को झारखंड के रांची में अंजाम दिया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला टीचर समेत उसके पति और दो बच्चों को गिरफ्तार किया है। जिनमें वो बेटी भी शामिल है जिससे किशोर प्यार करता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदी सैफायर इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी पढ़ाने वाली नेजमा खातून को छात्र विनय महतो की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक नेजमा को ये पसंद नहीं था कि छात्र विनय उसकी बेटी से कोई संबंध रखे।

इसके चलते उसने कई दफे दोनों को धमकाया भी था। लेकिन पानी सिर के ऊपर चढ़ने पर उसने छात्र को हमेशा के लिए बेटी के रास्ते से हटाना सही समझा। आधी रात के वक्त जब छात्र टीचर की बेटी से मिलने के लिए आया तो उसे बेरहमी से पीटकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

अमेरिका-भारत मिलकर चीन को दिखाएंगे ताकत

News round up of day 1016

विवादित दक्षिणी चीनी समुद्र में अमे‌रिका और भारत मिलकर चीन को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। अमेरिका इस बाबत भारत से बातचीत कर रहा है और जल्द ही संभव है कि भारत और अमेरिका की नौसेना दक्षिणी चीनी समुद्र में साथ पेट्रोलिंग कर सकता है।

ऐसा तब हो रहा है जब चीन ने दक्षिणी चीनी समुद्र में एक विवादत द्वीप बना लिया है। यहां से वो अपने सैन्य हवाई जहाज को भी उतार चुका है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक दक्षिणी चीनी समुद्र में चीन की तरफ से सात मानवनिर्मित द्वीप बनाने के बाद इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा है।

इस क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए अमेरिका अपने एशिया क्षेत्र के सहयोगियों से बात कर रहा है। भारत और अमेरिका पिछले सालों में लगातार कई सैन्य समझौते कर चुके हैं। वहीं पिछले साल हिंद महासागर में भारत ने जापान की नौसेना के सैन्य अभ्यास भी किया था।

रिश्वत लेते रंगे हाथ कैमरे में कैद हुआ दरोगा

News round up of day 1016

बिजनौर में पिता-पुत्र के बीच विवाद में समझौते को लेकर एक दरोगा ने पांच हजार की रिश्वत मांगी। इसी प्रकरण में रिश्वत लेते हुए दरोगा वीके सिंह का वीडियो सामने आया है।

मामला बिजनौर के नांगलसोती थाने के पुण्डरीकला गांव का है। जहां रहने वाले रामकुमार और उनके बेटे सुनील में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि 25 जनवरी को सुनील ने अपने पिता रामकुमार पर फावड़े से हमला कर दिया।

सुनील के पास से देसी बंदूक बरामद हुई थी। जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। इसी मामले में दरोगा वीके सिंह ने समझौता कराने की पेशकश की। साथ ही उसने सुनील के पिता रामकुमार से पांच हजार रुपए भी मांगे। इसी प्रकरण में दरोगा वीके सिंह का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है।

पंचायत चुनाव में मायावती ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप

News round up of day 1016

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी में सत्तारूढ़ सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में ये आरोप लगाए।

मायावती ने इस बैठक में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान आदि चुनावों की तरह ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के लोगों ने जमकर गुंडई की है। कहा कि सपा के गुंडों, बदमाशों और उच्च पदों पर बैठे लोगों ने इन चुनावों ने खुद दबंगई, फायरिंग और अपहरण करवाए।

सपा के गुंडों ने लोगों को कुछ जगह नामांकन तक करने के लिए रोका। सपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए पूरी तरह से इस चुनाव को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।

मायावती ने आगे बोलते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई इस धांधली के संबंध में दो-चार घटनाओं को छोड़कर कही रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। यूपी में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मशीनरी भी सपा के आगे नतमस्तक होने पर मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed