फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1016

न्यूज राउंडअपः पांच क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 10 Jan 2016 08:09 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1016

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के एक बयान ने शांत पड़ी भारतीय राजनीति में फिर भूचाल मचा दिया है। मनीष तिवारी ने 2012 में भारतीय सेना की दो टुकड़ियों के दिल्ली कूच की इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर की सही बताया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि उस समय मनमोहन सरकार के तख्ता पलट की योजना थी। उस समय वीके सिंह सेना प्रमुख थे। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस में उस समय छपी इस खबर का तत्कालीन मनमोहन सरकार द्वारा खंडन किया गया था। उस सरकार की ओर से इस खबर को झूठा करार दिया गया। लेकिन अब मनीष तिवारी ने कहा है कि दुर्भाग्य से वह खबर सही थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस पूरे मामले तत्कालीन आर्मी चीफ और वर्तमान की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी पर निशाना साधा है। वीके सिंह ने कहा है कि मनीष तिवारी के पास इस समय कोई काम नहीं है। इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं। अगर उन्हें सच्चाई जाननी है तो मेरी किताब पढ़नी चाहिए। मैंने उसमें सारी सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, चार की मौत

News round up of day 1016

दिन की एक और बड़ी खबर आ रही है नोएडा-आगरा एक्सप्रेसव वे से। जहां एक हादसे में क्वालिस गाड़ी के चीथड़े उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा सुरीर के पास नोएडा से आगरा जाते वक्त क्वालिस कार के पलटने से हुआ। हादसे के वक्त कार में चार महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे।

मरने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ‌हादसे में शिकार हुए लोग दिल्‍ली से ताजमहल देखने के लिए आगरा जा रहे थे। इसी दौरान क्वालिस का टायर फटने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

स्‍वामी बोले- मुसलमान 3 मंदिर दे दें, 39997 मस्जिदें ले लें

News round up of day 1016

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंदिर मस्‍जिद पर नया बयान देकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हम हिंदू, मुसलमानों को भगवान श्रीकृष्‍ण का ऑफर कर रहे हैं-वे हमें केवल तीन मंदिर दे दें और बदले में 39,997 मस्‍जिद रख लें।

मुझे आशा है कि वह दुर्योधन नहीं बनेंगे। वहीं इससे पूर्व स्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में राम मं‌दिर निर्माण को लेकर कहा कि देश के उत्थान के लिए राम मंदिर का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं जो कहता हूं वह होता है, अब कह रहा हूं कि मंदिर बनेगा।’

स्वामी हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल द्वारा स्थापित संस्थान अरुंधति वशिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से डीयू की आर्ट्स फैकल्टी स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।

सानिया-हिंगिस ने जीता एक और खिताब

News round up of day 1016

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने पिछले साल के अपने दबदबे को कायम रखते हुए नए साल की शुरुआत खिताबी जीत से की है। शीर्ष वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने डब्ल्यूटीए ब्रिस्बेन टेनिस के फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविक की जोड़ी को 69 मिनट में 7-5, 6-1 से पराजित किया।

दुनिया की नंबर एक जोड़ी सानिया-हिंगिस ने इस तरह अपना लगातार छठा खिताब जीता। इंडो-स्विस जोड़ी की यह लगातार 26वीं जीत है। इससे पहले इटली की सारा ईरानी और रोबर्टा विन्सी ने 2012 में लगातार 25 मैच जीते थे। सारा और रोबर्टा ने तब लगातार पांच खिताब जीते थे।

सानिया-हिंगिस ने पहले सेट के दूसरे गेम में प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोड़ी, लेकिन केरबर और पेटकोविक ने लगातार चार गेम जीतकर स्कोर 4-2 कर दिया।

लेकिन पिछले कई महीनों में सानिया और हिंगिस इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर चुकीं थीं। जल्द ही उन्होंने ब्रेक प्वाइंट हासिल करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। नौवां गेम जीतने के बाद केरबर और पेटकोविक की जोड़ी दबाव में दिखीं, हालांकि गैरवरीय जोड़ी सर्विस बचाकर स्कोर 5-5 पर ले आईं।

दिल्‍ली में तिहरा मर्डर, मकान में मिली तीन लाशें

News round up of day 1016

पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर में परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक पहले मां और बेटे की लाश मिली।

मां और बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है, मां का नाम ज्योति और बेटे का नाम पवन बताया गया है। इस तिहरे हत्‍याकांड का खुलासा तब हुआ जब सुबह नौ बजे नौकरानी ओल्‍ड राजेंद्र नगर स्थित इस तीन मंजिला मकान 6/72 में पहुंची।

नौकरानी को सुबह घर का दरवाजा खुला मिला। उसने ज्‍योति और उसके बेटे पवन की लाश घर के अंदर देखी। जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।

अश्लील हरकत करते हुए पुलिसवाला कैमरे में कैद

News round up of day 1016

अहमदाबाद में सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं से किस प्रकार घिनौनी हरकत होती है इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रक्षक ही भक्षक बन गया है।

महिलाओं से कथित छेड़छाड़ की वारदात में पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू की गई है। जांच एक पुलिसकर्मी के खिलाफ हो रही है, जो एक झील उत्सव के दौरान बने एक वीडियो में महिलाओं को छूते हुए और छोड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में पुलिसकर्मी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि वीडियो उसके चलते हुए पीछे से बनाया गया है। हालांकि यह साफ है कि वह कुछ महिलाओं से बदसुलूकी कर रहा है। यह दिख रहा है कि वह जान बूझकर अपने सामने चल रही महिलाओं को गलत तरीके से छू रहा है।

पाक क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकबल पर बैन

News round up of day 1016

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त फैसला लेते हुए अनुशासन तोड़ने वाले अपनी टीम के बड़े क्रिकेटर उमर अकमल पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगने के कारण उमर अब 15 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे।

बोर्ड ने यह फैसला इस हफ्ते की शुरुआत में खेली गई घरेलू टूर्नामेंट कायदे-आजम के फाइनल मुकाबले में नियम के अनुसार कपड़े नहीं पहने थे। यह मैच सुई नार्दन गैस पाइपलाइन और यूनाइटेड बैंक के बीच खेला गया।

पाकिस्तान टीम के मैनेजर इंतिखाब आलम ने कहा, "पीसीबी ने हमें सूचित किया है कि पिछले हफ्ते कराची में नियम का उल्लंघन करने के कारण उमर अकमल पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। इस बैन के कारण हम उन्हें पहले टी-20 मैच में नहीं खिलाने जा रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed