फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0916

न्यूज राउंडअपः दिनभर क्या रहा खास, पढ़ें एक नजर में

Tue, 09 Feb 2016 07:00 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0916

इसे कुदरत का करिश्मा कहें या उस बहादुर जवान का अदम्य साहस और धीरज जो सियाचिन ग्लेशियर में करीब 25 फीट बर्फ के नीचे दबने के 6 दिन बाद भी जिंदा रहा। सियाचिन में तैनात भारतीय सेना का यह जांबाज जवान लांस नायक हनुमंतप्पा हैं। जिसे सेना ने विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन से मंगलवार को जिंदा बाहर निकाला।

विज्ञापन


जवान हनुमंतप्पा की हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसकी हालत काफी गंभीर है। हालांकि देर शाम सूचना रही कि जवान कोमा में चला गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जवान से मिलने सेना के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से जवान हनुमंतप्पा का हाल जाना। पीएम ने कहा कि मेरे पास हनुमंतप्पा के अदम्य साहस और धीरज को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। इस दौरान पीएम ने हनुमंथप्पा का उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टर हनुमंतप्पा का लगातर उपचार कर रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि जवान हनुमंतप्पा जल्द ठीक होंगे और इसके लिए हम प्रार्थना कर रहे हैं।

हेडली ने खोल दिए पाक के बड़े बड़े राज

News round up of day 0916

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का पाकिस्तानी-अमेरिकन आतंकी डेविड हेडली कश्मीर में सक्रिय रूप से भारतीय सेना के खिलाफ लड़ना चाहता था लेकिन एलईटी के कमांडर जकीउर रहमान लखवी ने उसे रोकते हुए कहा था कि उसके पास करने के लिए कुछ और रोमांचकारी काम हैं। लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने बताया कि आतंकी हेडली ने खुद कहा है कि वह कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ लड़ना चाहता था।

उन्होंने कहा, ‘हेडली ने मेजर इकबाल और मेजर अली के बारे में काफी कुछ खुलासा किया, दोनों आईएसआई में थे। यह मेजर इकबाल ही था जिसने हेडली को प्रशिक्षित किया था। इसके अलावा उसने कोर्ट के सामने एलईटी के कुछ और प्रशिक्षकों का खुलासा किया।’ उन्होंने कहा कि मंगलवार को और ज्यादा महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे और अभियोजन पक्ष सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेगा।

निकम ने कहा, ‘सोमवार को दिए बयान में हेडली ने जिन बातों का खुलासा किया है मैं उससे पूरी तरह संतुष्ट हूं। हेडली ने पूछताछ के दौरान कुछ सनसनीखेज जानकारियां दी हैं। उसने इस बात को पुख्ता किया है कि वह हाफिज सईद से मिला था और उसकी तस्वीर भी पहचानी है।’

जूनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

News round up of day 0916

महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने बेहद शानदार खेल दिखाया और टीम को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 267 रन बनाए। इसके बाद फिर गेंदबाजों ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 42.4 ओवर में 170 रनों पर समेट दिया। इस तरह से भारत को 97 रन से बड़ी जीत मिली।

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान पिछली पांच पारियों में से 4 अर्धशतक की मदद से 304 रन बना चुके हैं। मैच में अनमोलप्रीत सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 रन (6 चौका और 1 छक्का) बनाए और वह मैन ऑफ द मैच बने।

तीन बार की चैंपियन टीम इंडिया का खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

यूपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव का निधन

News round up of day 0916

यूपी के पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। ये कुछ दिनों से ‌बीमार चल रहे थे। पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव के निधन की सूचना मिलते ही यूपी विधानसभा की कार्यवाही 11 फरवरी तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

पंचायती राजमंत्री के आकस्मिक निधन पर अखिलेश यादव और सभी वरिष्ठ मंत्रियों ने शोक जताया है। प्रदेश के पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव की तबीयत इसी रविवार को अचानक बिगड़ गई थी। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ब्रेन हैमरेज की शिकायत पर एयर एंबुलेंस से उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव रविवार की सुबह जैतपुरा गांव स्थित अपने आवास के पास टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक दर्द होने से उनका शरीर कांपने लगा और वह दरवाजे के सामने खड़ी कार पर गिर गए।

पंचायती राज मंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी होते ही पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह और धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा, जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

गोविंदा ने मांगी माफी, दिया पांच लाख हर्जाना

News round up of day 0916

फैन को थप्पड़ मारने वाले मामले में अभिनेता गोविंदा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माफी मांग ली है। हालांकि पहले गोविंदा मामले में मांफी मांगने से मना कर दिया था। लेकिन मंगलवार को उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।

गोविंदा का कहना था कि पहले उन्हें इस मसले पर कोर्ट के फैसले की पूरी कॉपी नहीं मिली थी। अब आदेश मिल गया है, इसे पढ़ने के बाद वह फैन से मांफी मांग ली है। वह फैन को पांच लाख रुपये देने के लिए भी तैयार हैं।

हालांकि गोविंदा इस बात को फिर से उठाया है कि शिकायतकर्ता उनका कोई फैन नहीं हो सकता। फैन अपने सितारे का बचाव करते हैं, उसे कोर्ट में नहीं घसीटते।

कीर्ति आजाद की याचिका रद

News round up of day 0916

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भ‌ाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद को तगड़ा झटका देते हुए डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले में डाली गई उनकी याचिका खारिज कर दी।

बता दें कि कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मांग की थी कि डीडीसीए में अनियमितता को लेकर जो एसआईटी या सीबीआई जांच हो वो अदालत की निगरानी में हो।

कोर्ट ने आज उनकी इसी याचिका की सुनवाई के दौरान इसे रद्द कर दिया। कोर्ट ने कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी की याचिका को प्रीमैच्योर पाया क्योंकि अदालत के अनुसार सीबीआई इस इस मामले में प्राथमिक जांच आरंभ कर चुकी है और उसे समय दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed