फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0901

न्यूज राउंडअपः पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ पांच मिनट में

Sat, 09 Jan 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0901

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पठानकोट एयरबेस का दौरा किया, कुछ दिन पूर्व यहां आतंकी घटना को अंजाम दिया गया था। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने एयरबेस के अंदर उन स्थानों का जायजा लिया, जहां आतंकी वारदात हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरबेस की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से भी बात की।

विज्ञापन


उन्हें इस दौरान एयरबेस में दुश्मनों से निपटने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने पूरे एयरबेस का हवाई सर्वेक्षण भी किया। अपनी यात्रा के बाद पीएम ने ट्वीट किया कि 'आज मुझे तफ्सील से बताया गया कि कैसे बहादुरी से हमारे जवानों ने इस गंभीर हमले को काबू किया। पीएम ने लिखा कि उन्हें इस दौरान सेना की रणनीति और निर्णय के बारे में जानकर राहत महसूस हुई, जिससे हम उनके हमले को नकामयाब करने में कामयाब हुए'।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि इस दौरान एयरबेस पर मौजूद सभी की बहादुरी के बारे में जानकर गर्व हुआ। इससे पूर्व पीएम की डिफेंस फोर्सेस के चीफ ने हवाईअड्डे पर अगवानी की। प्रधानमंत्री के इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की पाक से दो टूक, पठानकोट के दोषियों पर करो कार्रवाई

News round up of day 0901

पंजाब के पठानकोट हमले में पाक की भूमिका को लेकर अमेरिका ने अब पाक पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि पाकिस्तान बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर पठानकोट हमले के मास्टरमांइड का पता लगाए।

अमेरिका के गृह विभाग के अध‌िकारी ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को पठानकोट हमले में कार्रवाई को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं करनी चाहिए जैसा कि मुंबई आतंकवादी हमले में किया गया था। अधिकारी ने कहा कि 'अमेरिका हर मसले पर पाकिस्तान से सहमत नहीं है, हम जानते हैं कि यह चुनौतीपूर्ण समय है, हम पाकिस्तान पर नजर बनाए हुए हैं कि वह अपने बयानों का कैसे पालन करता है।'

अमेरिका ने साफ कहा कि अगर पाक पठानकोट हमले में कार्रवाई नहीं करता है तो पाकिस्तान को आठ एफ -16 की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए लिए अमेरिकी सरकार को रिपब्लिकन कांग्रेस को मनाना संभव नहीं होगा।

टीम इंडिया को लगा झटका, चोटिल हुए मोहम्मद शमी

News round up of day 0901

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आगामी वनडे सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे थे लेकिन पहले अभ्यास मैच से पहले ट्रेनिंग सत्र में गेंदबाजी के दौरान उनकी नस फिर से खींच गई और उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ 20-20 ओवर के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने 74 रनों से जीत हासिल की। लेकिन इस मैच से पहले 25 वर्षीय तेज गेंदबाज शमी का पुराना दर्द फिर से उभर गया जब वह गेंदबाजी के लिए अपना रन अप लेना शुरू किया। इसके बाद वह मैच में गेंदबाजी ही करने नहीं उतरे।

शमी के दौरे से हटने के बाद टीम के ही एक अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उनकी जगह शामिल किया गया है और उनके रविवार को ही टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। शमी की अनुपस्थिति में भुवी को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, उमेश यादव और नवोदित गेंदबाज बरिंदर सरां के साथ पेस आक्रमण की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

पाक को ईंट का जवाब पत्‍थर से दें मोदीः बाबा रामदेव

News round up of day 0901

योगगुरू बाबा रामदेव ने जहां पठानकोट हमले पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नसीहत दे डाली। रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान को ईंट जवाब पत्‍थर से देना चाहिए।

अगर पा‌किस्तान हमारा एक जवान मारता है तो भारत को उसके 10 जवान मार गिराने चाह‌िए। आतंकी घटनाओं के खिलाफ हर बार पाकिस्तान को सबूत देना हमारी बुजदिली है। भारत शक्तिशाली है पाक को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह फिर कभी सबूत न मांगे।

बाबा रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी को दो काम एक साथ करने चाहिए। ईंट का जवाब पत्‍थर से देना चाहिए और शांति की बात भी करनी चाहिए। बाबा बोले कि शांति और क्रांति साथ चलती है। मोदी जी चुनाव से पहले कहते थे कि हम पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी को पुरानी बाते याद दिला दी हैं, और देशवासी भी यही चाहते हैं।

मुंबईःसेल्फी के फेर में दो की डूबकर मौत

News round up of day 0901

मुंबई में सेल्फी लेने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस घटना में दो लोगों की समुद्र में डूबकर मौत की खबर है। मरने वालों में एक लड़की और एक लड़का बताए जा रहे हैं।

मरने वाली लड़की का नाम तरन्नुम बताया जा रहा है,जबकि लड़के की पहचान अभी नहीं ‌हो सकी है। यह घटना मुंबई के पॉश ‌इलाके बांद्रा के बैंडस्टैंड में हुई है। घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों के अनुसार तीनों लड़कियां लो टाइड के दौरान बांद्रा के बैंडस्टैंड में सेल्फी ले रहीं थीं। तभी अचानक पानी बढ़ गया और तीनों समुद्र में गिर गयीं।

वहां मौजूद एक लड़का उन्हें बचाने समुद्र में कूदा और दो लड़कियों को बचाने में वो कामयाब हो गया, लेकिन तीसरी लड़की को बचाने में वह खुद डूब गया। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।

राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, जवान गिरफ्तार

News round up of day 0901

देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में से एक राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में एक फौजी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मुगलसराय स्टेशन पर की गयी है। ये घटना हावड़ा से दिल्‍ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में घटी है।

गिरफ्तार किए गए फौजी का नाम दिलेर सिंह बताया जा रहा है और वह करनाल में पोस्टेड है। महिला द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने गया स्टेशन पर महिला से छेड़छाड़ शुरू की,लेकिन काफी समझाने पर भी वह जवान नहीं माना तो महिला ने ट्रेन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी।

जीआरपी ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी चलती ट्रेन में महिलाओं संग बदसलूकी के कई मामले हो चुके हैं।

राम मंदिर सेमिनार के दौरान भिड़े NSUI-ABVP सदस्य

News round up of day 0901

दिल्ली विश्वविद्यालय में राम मंदिर निर्माण पर आयोजित सेमिनार के विरोध प्रदर्शन के दौरान आज बीजेपी और अन्य छात्र संगठनों में आपस में मारपीट की नौबत आ गई। स्थिती को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया।

दो दिवसीय इस सेमिनार के बारे में आयोजकों का कहना है कि इसमें देशभर में शोधकर्ता जुट रहे हैं जो राममंदिर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर रिसर्च पेपर पेश करेंगे। देशभर से आए विभिन्न शोधकर्ता राम मंदिर के भ‌ौगोलिक, ऐतिहासिक, पुरातत्वीय और कानूनी पक्ष पर चर्चा करेंगे। सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कुछ ऐसी ही जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने इस हंगामे का विरोध किया। डीयू में दो दिवसीय इस सेमिनार को आयोजित कराने वाले संगठन AVAP की स्थापना विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed