फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0802

न्यूज राउंडअपः दिन की बड़ी खबरें गईं हों छूट तो हो जाएं अपडेट

Mon, 08 Feb 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0802

उर्दू के मशहूर शायर निदा फाजली का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। जानकारों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्होंने मुंबई के वर्सोवा वाले अपने घर में अंतिम सांस ली। वह 2013 मे पद्म श्री सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। निदा फाजली का जन्म 12 अक्तूबर 1938 को दिल्ली में हुआ था।

विज्ञापन


निदा फाजली का असली नाम मुक्तदा हसन था। निदा फाजली को आसान भाषा में लिखे दोहों के लिए याद किया जाएगा। उनके दोहों और गजलों को जगजीत सिंह की आवाज ने लाखों-लाख लोगों तक पहुँचाया। फिल्मों में भी उन्होंने अपनी कलम की छाप छोड़ी। उनकों सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उनकी मशहूर फिल्मों में नाखुदा, दंश रहीं। जबकि फिल्मफेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ गीतकार, जी सिने पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए भी कई बार उनका नामांकन हुआ।
विज्ञापन


फिल्म ‘सुर’के लिए लिखे उनके गाने बहुत लोकप्रिय हुए थे, उन्होंने फिल्म रजिया सुल्तान के दो गाने भी लिखे थे। फिल्म सरफरोश का ‘होशवालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है’ बहुत लोकप्रिय हुआ था। उनके निधन से देश में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26/11 से पहले भी दो बार हुई हमले की कोशिशः हेडली

News round up of day 0802

मुंबई में हुए 26/11 हमले की साजिश रचने वाला लश्कर का आतंकी डेविड कोलमैन हेडली वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई हाईकोर्ट के समक्ष पेश हुआ। इस दौरान उसने कई अहम खुलासे किए। उसने खुद को हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का समर्थक बताते हुए कहा कि उसे खुद हाफिज सईद निर्देश देता था।

सुनवाई के दौरान हेडली ने कई और चौंकाने वाले खुलासे किए। हेडली के वकील महेश जेठमलानी ने बताया, 'उसने अदालत को बताया कि 26/11 से पहले भी दो बार हमले की कोशिश की गई थी। लेकिन उसमें उनको कामयाबी नहीं मिली।' वहीं सरकारी वकील उज्जवल निकम के मुताबिक 2008 में सितंबर और अक्टूबर महीने में हथियार समंदर में गिर जाने के कारण हमला नाकाम हो गया था। हेडली ने इस बात का भी खुलासा किया कि भारत आने से पहले विजा दिलाने में पाक सेना के किसी अधिकारी ने मदद की। उसने बताया कि उसने मुंबई हमले से पहले आठ बार भारत की यात्रा कि इसमें से सात बार वह मुंबई गया।

हेडली ने कोर्ट के सामने यह बात भी कबूली की पाकिस्तानी सेना के मेजर इकबाल ने उसे ट्रेनिंग दी थी। उसकी ट्रेनिंग पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में हुई थी। हेडली के मुताबिक मुंबई हमले से पहले हेडली ने लश्कर के कमांडर साजिद मीर के कहने पर मुंबई का वीडियो शूट किया था। इस दौरान हेडली ने बताया की साजिद मीर एक ईमेल के जरिए उसे निर्देश देता रहता था। उसने यह भी बताया कि पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बताया जाता है कि जेहाद का मतलब भारतीय सेना से लड़ना होता है। हेडली भी कश्मीर में जाकर भारतीय सेना से लड़ना चाहता था।

फेसबुक के फ्री बेसिक्स प्लान को लगा ट्राई का झटका

News round up of day 0802

टेलीकॉम रेगुलटर ट्राई ने भारत में इंटरनेट डाटा के लिए अलग-अलग चार्ज को नामंजूर करते हुए फेसबुक के फ्री इंटरनेट बेसिक अभियान को तगड़ा दिया है। इसका मतलब है एयरटेल जीरो और फेसबुक के फ्री बेसिक को देश में अनुमति नहीं दी जाएगी।

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डेटा सर्विसेज की डिफरेंशियल प्राइसिंग पर अंतिम दिशानिर्देश की घोषणा कर दी है। ट्राई ने कहा, "कोई भी सेवा प्रदाता किसी भी ऐसी व्यवस्था या अनुबंध को जारी नहीं करेगा जिससे डाटा सेवाओं पर भेदभावपूर्ण शुल्कों का असर हो" ट्राई के अनुसार, सेवा प्रदाताओं को अलग-अलग शुल्क के लिए अनुमति देना पूरी इंटरनेट डेटा संरचना के साथ समझौता करना हो सकता है।

ट्राई ने कहा कि किसी भी वर्जित नया लॉन्च पैकेज/ प्लान या वाउचर को अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्राई ने कहा, "अलग-अलग टैरिफ के लिए आवश्यक है कि सेवा प्रदाता इंटरनेट ओपेन और गैर भेदभावपूर्ण सेवा जारी रखते हुए दायित्वों को पूरा करने के लिए सुनिश्चित करें" रेगुलेटरी तत्काल प्रभाव से लागू करेगी और हर दो साल में इसकी समीक्षा की जाएगी। ट्राई ने यह भी कहा, यदि इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो कंपनियों को 50 हजार रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का दंड राशि का भुगतान करना होगा।

धोनी ने की थी 2014 में मैनचेस्टर टेस्ट में फिक्सिंग!

News round up of day 0802

टीम इंडिया एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटी है, ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर आयी है। वनडे और टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान धोनी पर भारतीय टीम के ही एक पूर्व मैनेजर ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है।

इस पूर्व मैनेजर के अनुसार धोनी ने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खेले गए मैनचेस्टर टेस्ट मैच फिक्सिंग की थी। अंग्रेजी दैनिक डीएनए के अनुसार, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के खेल सचिव और भारतीय टीम के पूर्व मैनेजर सुनील देव ने दावा किया है कि वह 100 फीसदी इस बात के लिए आश्वस्त हैं कि धोनी ने 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान खेली गई 4 मैचों की सीरीज के चौथे मैच (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर) में फिक्सिंग की थी।

2014 में टीम इंडिया के मैनेजर रहे सुनील देव ने खुलासा किया कि सीरीज का चौथा मैच जो मैनचेस्टर टेस्ट में खेला गया, वो उस समय गेंदबाजी के बेहद अनुकूल थी और कहा गया था कि टीम अगर टॉस जीतती है तो वह गेंदबाजी ही चुनेगी, लेकिन धोनी ने टॉस जीता और दूसरा फैसला ले लिया। देव ने यह आरोप एक हिंदी दैनिक के किए गए एक स्टिंग वीडियो ऑपरेशन के दौरान लगाया है। उस स्टिंग वीडियो ऑपरेशन में देव को यह कहते हुए दिखाया जा रहा है कि लगातार बारिश से पिच गीली होने के कारण गेंदबाजी के बेहद अनुकूल हो गई थी, इसे देखते हुए हमने टीम मीटिंग में फैसला भी लिया था कि टॉस जीतने की स्थिति में पहले गेंदबाजी लेंगे। लेकिन धोनी ने सभी को चौंकाते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला ले लिया।

देव ने पूर्व इंग्लिश कप्तान ज्यॉफ्री बॉयकॉट का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने धोनी के फैसले पर आश्चर्य किया था। टीम इंडिया वो मैनचेस्टर टेस्ट मैच महज 3 दिन के अंदर एक पारी और 54 रन से मैच हार गई थी।

शामली मामलाः एसडीएम और डिप्टी एसपी ‌को हटाने का आदेश

News round up of day 0802

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शामली के कैराना की घटना पर दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। वहां हुई गोलीबारी में एक लड़के की मौत हो गयी थी। उन्होंने मुख्य सचिव को सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए एसडीएम और डिप्टी एसपी को हटाने को कहा है। साथ ही डीजीपी को सख्ती बरतते हुए दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इसके बाद मामले में कोताही बरतने को लेकर शामली के इंस्‍पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थित नेता के हवा में गोलीबारी कर रहे थे। तभी वहां से अपनी मौसी के साथ ऑटो में गुजर रहे एक दस वर्षीय लड़के को गोली लग गयी, जिससे अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी। इसके बाद उसके परिजनों ने लड़के का शव राजमार्ग पर रखकर दोषियों को सजा की मांग की थी। इससे राजमार्ग भी घंटों जाम रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांधला, झिंझाना और शामली से भी पुलिस फोर्स मौके पर बुला लिया गया था। वहीं मीडिया में मामला छाने के बाद अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने कारण इस मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त होते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पीएम मोदी से मिले शाही इमाम बुखारी

News round up of day 0802

दिल्‍ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बुखारी ने अभी हाल ही में आईएसआईएस से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुस्लिम समुदाय के युवकों की गिरफ्तारी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार की कार्रवाई में पारदर्शिता की मांग की है।

शाही इमाम ने प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। जामा मस्जिद की ओर से जारी बयान के मुताबिक बुखारी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में आईएसआईएस से ताल्लुक के आरोप में गिरफ्तार मुस्लिम युवकों को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विवि के मसलों को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की।

गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर शाही इमाम अहमद बुखारी विवादित बयान भी दिया था, बुखारी ने अपने बयान में कहा था कि मुसलमान मोदी को नेता नहीं मानते हैं। इस मामले में सैयद अहमद बुखारी के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed