फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0616

न्यूज राउंडअपः पांच क्लिक में पढ़ें दिनभर की खास खबरें

Sat, 06 Feb 2016 06:59 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0616

बंगलुरू में हुई नीलामी में सबसे पहली बोली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की लगी जिसे पुणे सुपरजाइंटस ने खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन (9.5 करोड़) सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे तो उनके बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का इंतजार कर रहे पवन नेगी ने दिग्गजों को भी चौंका दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के नेगी इस नीलामी में भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें 8.5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा। दिल्ली ने ही क्रिस मौरिस को 7 करोड़ में लिया जो तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चौथे महंगे खिलाड़ी पंजाब किंग्स इलेवन की टीम से जुड़ने वाले तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (6.5 करोड़) रहे जो इस नीलामी के भारत के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने युवराज को लेने की शुरुआत की और खरीदा सनराइजर्स हैदराबाद 7 करोड़ में। दो करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले आशीष नेहरा को 5.5 करोड़ में खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा बल्लेबाज संजू सैमसन जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा। पिछली बार 10.5 करोड़ में बिकने वाले दिनेश कार्तिक इस बार सिर्फ 2.3 करोड़ में ही बिक सके और उन्हें खरीदा है गुजरात लायंस ने।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची जूनियर टीम इंडिया

News round up of day 0616

अंडर-19 भारतीय टीम ने अपनी छवि के अनुरूप एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और 350 का विशाल लक्ष्य दे दिया। गेंदबाजों ने भी विपक्षी टीम को 39 ओवर के अंदर समेटते हुए 197 रनों की बड़ी जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

फातुल्लाह में भारत से मिले 350 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 39 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए मयंक डागर और अनमोलप्रीत सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में दबदबा कायम रखने वाली भारतीय टीम ने नामीबिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 349 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर रिषभ पंत (111 रन, 96 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

पंत के अलावा सरफराज खान ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 76 गेंदों में 76 रन बनाए। पंत और सरफराज के अलावा अरमान जाफर (64) और अनमोलप्रीत सिंह (41) ने भी उपयोगी पारियां खेली। भारत ग्रुप-डी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल को हराकर शीर्ष पर रहा था।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मिला गॉड ऑफ ऑनर

News round up of day 0616

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में चल रहे इंटरनेशन फ्लीट रिव्यू सैन्य अभ्यास का मुआयना करने के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे।

दुनियाभर के 52 देशों की नौसेनाएं इस फ्लीट रिव्यू में हिस्सा ले रही हैं। इस संयुक्त नौसेना अभ्यास के तीसरे दिन राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ आॉनर भी दिया गया। इस रिव्यू में दुनिया के लगभग सभी बड़े देशों की नौसेना ने हिस्सा लिया।

4 फरवरी से शुरू हुआ यह सैन्य अभ्यास 8 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है जिसकी अगुवाई भारत कर रहा है।

पंजाबः सोते परिवार पर चढ़ा दी गाड़ी, तीन की मौत

News round up of day 0616

पंजाब के फरीदकोट में सो रहे परिवार को गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हुए। हादसा कोटकपूरा शहर में उस समय हुई, जब टाटा 207 गाड़ी सब्जी मंडी जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। हादसे में मां, बेटी और नाती की मौत हो गई।

हादसे में परिवार के ही चार अन्य सदस्य गंभीर घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी का ड्राइवर फिरोजपुर निवासी हरजीत सिंह भी घायल हो गया, जिसे भी अस्पताल पहुंचाया गया।

मरने वालों में परिवार की मुखिया राईबा (50) पत्नी ईनरदेव, उसकी विवाहित बेटी वरुणा (27) पत्नी डबलू और नाती बबली पुत्री डबलू शामिल हैं। वहीं, घायलों में लक्ष्मी (10), बजरंगी (5) राधा (15) व राखी (5) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुलाम अली के कार्यक्रम से पहले शिवसेना जिलाध्यक्ष नजरबंद

News round up of day 0616

मशहूर पाकिस्तानी गायक गुलाम अली एक बार फिर लखनऊ में अपनी गजलों की महफिल सजाएंगे। उनके कार्यक्रम में कोई गड़बड़ न हो इस बात को ध्यान रखते हुए, शिवसेना के राज्य प्रमुख को नजरबंद‌ किया गया है।

गुलाम अली लखनऊ पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल ने शनिवार को उनकी अगवानी की। वहीं, सुबह छह बजे ही यूपी शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह को लखनऊ पुलिस ने उनके सरोजनीनगर आवास पर नजरबंद कर दिया।

शिवसेना पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में प्रदर्शन के खिलाफ है। बता दें कि बीते नौ अक्टूबर को गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम शिवसेना के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed