फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0516

न्यूज राउंडअपः पांच क्लिक में पढ़ें दिनभर की खास खबरें

Fri, 05 Feb 2016 07:11 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0516

एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शुक्रवार को टीम इंडिया का चयन कर दिया गया। टीम में चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हो गई है। शमी की वापसी हैरान करने वाली रही क्योंकि उन्होंने चोट के कारण लंबे समय से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन


चुनी गई टीम में 6 बल्लेबाज हैं, जबकि 3 ऑलराउंडर को भी रखा गया है। जहां तक गेंदबाजी विभाग का सवाल है तो 15 सदस्यीय टीम में 3 फिरकी तो 3 तेज गेंदबाज रखे गए हैं।
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए ये है 15 सदस्यीय टीमः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, पवन नेगी और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिट एंड रनः 12 फरवरी को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

News round up of day 0516

बहुचर्चित हिट एंड रन मामले में महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से एटार्नी जनरल ने दलील पेश करते हुए कहा कि हिट एंड रन मामले में मुख्य अपराधी सलमान खान ही हैं। घटना के दौरान केवल वो ही थे जो गाड़ी चला रहे थे।

एटार्नी जनरल ने सलमान खान के ड्राइवर की उस बात को भी नकार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि घटना के दौरान गाड़ी वो चला रहे थे। घटना के 13 साल बाद ड्राइवर का यह कबूल करना पूरी तरह बेबुनियाद है।

हिट एंड रन मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई पहली सुनवाई के दौरान एटार्नी जनरल ने बांबे हाइकोर्ट द्वारा सलमान खान को जमानत देने का पुरजोर विरोध किया। मामले की सुनवाई करते सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सलमान खान को बरी किए जाने के मामले में कोई भी आदेश पारित करने से पहले हमे इस संबंध में अपना मन बनाना होगा। मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।

टीम इंडिया के आलराउंडर रवीन्द्र जड़ेजा ने की सगाई

News round up of day 0516

शादियों के मौसम में टीम इंडिया का एक और धाकड़ क्रिकेटर भी बोल्ड हो गया। इस लिस्ट में नया नाम है ऑलराउंडर 'सर' रविंद्र जडेजा का। जडेजा ने शुक्रवार को गुजरात की लड़की से सगाई कर ली। सगाई का कार्यक्रम राजकोट में ही हुआ।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के ऐलान से कुछ देर पहले ही रविंद्र जडेजा ने सगाई की है। उनकी मंगेतर का नाम रीवा सोलंकी है। रेबाबा के पिता राजकोट के एक स्‍थानीय कांट्रेक्टर हरदेव सिंह की बेटी हैं। वह कांग्रेस पार्टी से भी ताल्लुक रखते हैं।

रविंद्र गुजरात के राजकोट के ही हैं, उनकी दुल्हनिया भी राजकोट की ही है। 25 साल की रीवा ने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी एंड साइंस कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इस वक्त दिल्ली में रहकर ‌सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।

फ्लाइट में सोनू के गाना गाने की 5 एयरहोस्टेस पर गिरी गाज

News round up of day 0516

फ्लाइट के दौरान जाने-माने गायक सोनू निगम के गाना गाने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में जहां फ्लाइट में यात्रा कर रहे लोगों को बॉलीवुड गाने का लुत्फ मिला लेकिन इसका खामियाजा फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को उठाना पड़ा है।

भारतीय विमानन नियामक बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए जेट एयरवेज की पांच एयरहोस्टेस को निलंबित कर दिया है। विमान के संबोधन प्रणाली में सोनू निगम के गाना गाने की वजह से ये कार्रवाई की गई।

दरअसल, फ्लाइट के अंदर ये कॉन्सर्ट 4 जनवरी को सामने आया, जब जेट एयरवेज की चार्टर्ड फ्लाइट जोधपुर से मुंबई जा रही थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विमान में मौजूद लोग सोनू निगम को पहचान गए और उन्होंने बॉलीवुड गायक से विमान में गाने की अपील की।

सोनू निगम भी लोगों की मांग को ठुकरा नहीं सके और उन्होंने दो गाने सुना दिए। सोनू ने 'वीरजारा' फिल्म से 'दो पल रूका...' और 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'पंछी नदिया पवन के झोंके' लोगों के सामने पेश किया।

दिल्‍ली पुलिस ने पकड़ा आईएस का एक मददगार

News round up of day 0516

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईसीबीटी आनंद विहार से कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया जा रहे आतंकी को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने इसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वह दिल्ली से मुंबई जाने की फिराक में था और मुंबई से हवाई मार्ग से सीरिया जाने वाला था।

दिल्ली पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है क्योंकि यह भारत में आईएसआईएस के लिए काम करने वालों को फंडिंग कराने का काम करता था।

पुलिस को मोहसिन इब्राहिम सैय्यद के पास से 85 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। इसे रिमांड पर लेने के लिए पुलिस आज इसे किसी भी वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed