फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0416

न्यूज राउंडअपः 7 क्लिक में पढ़ डालें दिन भर की खास खबरें

Thu, 04 Feb 2016 07:19 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0416

बंगलुरू में तंजानियाई छात्रा से मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में हंगामा बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है।

विज्ञापन


इस सबके बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरा पूरे मामले पर कर्नाटक सरकार का पक्ष रखने सामने आए। उन्होंने बताया कि किन हालात में ये पूरा घटनाक्रम हुआ। कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया कि यह कहीं से भी नस्लवादी हमला नहीं है। यह एक हादसे के बाद हुआ घटनाक्रम है। बंगलुरू का ऐसा चरित्र नहीं रहा है।
विज्ञापन


जी. परमेश्वरा ने बताया कि सूडान के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल नशे की हालत में कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की चपेट में के. सनाउल्लाह और उनकी पत्नी आ गई। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, सनाउल्लाह बुरी तरह घायल हैं और इलाज चल रहा है। इस हादसे में जांच के बाद कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल मामले को सीबीआई को सौंपा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यादव सिंह से काले कारनामे उगलवाएगी सीबीआई, मिली रिमांड

News round up of day 0416

आय से अधिक संपति के मामले में नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

बता दें कि यादव सिंह की पेशी के चलते कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था सुबह से ही चुस्त दुरुस्त की गई थी। जब यादव सिंह कोर्ट पहुंचे तो उनकी गाड़ी सीधे कोर्ट परिसर में जाकर रुकी जबकि कोर्ट परिसर में गाड़ियां नहीं जाती हैं। कोर्ट में मीडिया के प्रवेश की भी मनाही थी।

यादव सिंह टवेरा गाड़ी से कोर्ट पहुंचे लेकिन मीडिया को देखकर उन्होंने तौलिये से अपना मुंह छिपा लिया। इसके बाद कोर्ट में सीबीआई ने यादव सिंह से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने सीबीआई को छह दिन के लिए ही यादव सिंह की रिमांड दी जहां उससे आय से ‌अधिक संपति मामले में पूछताछ होगी।

सियाचिन में लापता सैनिकों के मिलने की उम्मीद कम

News round up of day 0416

कश्‍मीर के सियाचिन में हिमस्‍खलन की चपेट में आकर लापता हुए सेना के दस जवानों के मिलने की उम्‍मीद अब धूमिल होती दिख रही है। सेना और वायुसेना की कई टीमें जवानों की तलाश में लगी थीं। दो दिन की तलाश के बाद सेना ने भी मान लिया है कि अब जवानों का जीवित बचना मुश्किल है।

हालांकि हादसे के दूसरे दिन भी सेना-वायुसेना जवानों की तलाश में जुटी है। इसके लिए खास उपकरण गुरुवार सुबह विशेष विमान से लेह भी भेजे गए हैं, जिनसे लापता हुए जवानों की तलाश की जा रही है।

इस बीच सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि, "गहरे अफसोस के साथ कहना चाहूंगा कि हमें किसी के भी जीवित होने की संभावना दूर तक नहीं दिखती।" हालांकि अभी सेना ने अपना अभियान खत्म नहीं किया है लेकिन सेना के बयान से यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि हिमस्‍खलन की चपेट में आए जवानों के वापस लौटने की उम्‍मीद कम ही दिखती है।

25 को आएगा रेल बजट, 29 को आम बजट

News round up of day 0416

बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दो चरणों में चलने वाले बजट सत्र का पहला चरण 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 16 मार्च तक चलेगा।

23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संबोधन होगा। 25 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा। 29 फरवरी को आम बजट पेश होगा।

बजट सत्र का दूसरा चरण 25 अप्रैल से शुरू होगा, ये 13 मई तक चलेगा। पिछली बार के मुकाबले इस बार बजट सत्र के दिनों की संख्या ज्यादा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बजट सत्र को लेकर विचार-विमर्श के बाद इन तारीखों का ऐलान किया।

आप एमएलए के भाई पर लगा एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप

News round up of day 0416

दिल्ली की द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक भावना गौड़ के भाई पर पालम विहार निवासी एयरहोस्टेस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

सेक्टर 51 महिला थाना पुलिस ने एयरहोस्टेस के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एयरहोस्टेस ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में ये आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि दिल्ली के द्वारका से आप विधायक भावना गौड़ का भाई क्षितिज उसे शादी का झांसा देकर कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि क्षितिज पिछले साल नवंबर में गिरफ्तारी से बचने के लिए सऊदी अरब भाग गया।

पता चला, लादेन ने कैसे बनाई ‌थी 9/11 की योजना

News round up of day 0416

अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से दुनिया भर में दहशत फैलाने वाले ओसामा बिन लादेन को इसकी प्रेरणा एजिप्ट एयरलाइन के पायलट से मिली थी, जिसने विमान को अटलांटिक महासागर में जानबूझकर गिरा दिया था।

1999 में हुई इस दुर्घटना में 217 लोगों की जान गई थी, जिसमें 100 अमेरिकी शामिल थे। अलकायदा की साप्ताहिक मैगजीन अल मसराह में यह खुलासा किया गया है।

अलकायदा के मैगजीन में छपे लेख ‘11 सितंबर हमले की अनकही कहानी’ में दावा किया गया है कि मिस्र एयरलाइन के सह पायलट गामिल अल-बातौटी ने लॉस एंजिलिस से काहिरा जा रहे विमान को महासागर में गिरा दिया था, जिसमें सौ अमेरिकियों की भी जान गई थी।

बेटी संग भारत पहुंची जर्मनी में फंसी गुरप्रीत

News round up of day 0416

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सहायता की अपील करने के बाद जर्मनी के शरणार्थी शिविर में अपनी बच्ची के साथ रह रही भारतीय महिला स्वदेश वापस आ चुकी हैं। गुरप्रीत बृहस्पतिवार सुबह में भारत पहुंची।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि फरीदाबाद निवासी गुरप्रीत और उसकी आठ साल की बेटी बृहस्पतिवार को भारत पहुंच जाएंगी।

गुरप्रीत ने अपने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण उसे शरणार्थी शिविर में रहना पड़ रहा था। बाकायदा एक वीडियो पोस्ट करके गुरप्रीत ने अपनी समस्या विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बयां की थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया।

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने जर्मनी में भारतीय दूतावास से गुरप्रीत की सहायता करने को कहा है। तुरंत ही गुरप्रीत को शरणार्थी शिविर से जर्मनी में फैंकफर्ट स्थित दूतावास लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed