फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0301

न्यूज राउंड अपः पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें सिर्फ पांच मिनट में

Sun, 03 Jan 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0301

पठानकोट एयरबेस में छिपे दोनों आतंकियो को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस प्रकार पठानकोट एयरबेस में सेना, एनएसजी और एयरफोर्स के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं। करीब 17 घंटे से ज्यादा समय से चलते हुए ऑपरेशन में एनएसजी के एक लेफ्टीनेंट कर्नल समेत 7 जवान भी शहीद हो चुके हैं और 20 घायल हैं।

विज्ञापन


एयरबेस पर रविवार को विस्फोटक डिफ्यूज करते हुए एनएसजी के एक अधिकारी की मौत हो गई। धमाके में एनएसजी के पांच कमांडो घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि शनिवार तड़के आतंकियों के एक समूह ने पठानकोट एयरबेस पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए थे, जबकि दो छिपने में कामयाब हो गए थे।
विज्ञापन


डीआईजी (बॉर्डर) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पठानकोट में तलाशी अभियान जारी है। एयरबेस के पास कई लड़ाकू हैलीकॉप्टर मंडराते देखे गए हैं। सीआरपीएफ ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। हमले की जांच करने के लिए एनआईए की आठ सदस्यों की एक टीम भी पठानकोट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एनएसजी के लेफ्टीनेंट कर्नल निरंजन की मौत पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया। हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे संकेत मिले हैं, जिनसे साबित होता है कि जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर और उसके भाई रऊफ के इशारे पर यह हमला हुआ।

गडकरी ने लगाया आशा पारेख पर सनसनीखेज आरोप

News round up of day 0301

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने शनिवार को बीते जमाने की बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। गडकरी ने कहा कि आशा पारेख ने उनसे पद्म भूषण के लिए सिफारिश करने को कहा था। नागपुर में एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा, ''इन दिनों पुरस्कार देना 'सिरदर्द' पैदा करना है।" उन्होंने कहा कि लोग पुरस्कारों के लिए सिफारिश कराने के लिए उनका पीछा करते रहते हैं। आशा पारेख ने भी ऐसा ही किया था।

गडकरी ने कहा, ''आशा पारेख मेरे पास पद्म भूषण के लिए अपने नाम की सिफारिश कराने के लिए आई थीं। मेरी बिल्डिंग की लिफ्ट ठीक नहीं थी तो वह मुझसे मिलने के लिए 12 माले तक सीढ़ियां चढ़ कर आईं। मुझे ये बहुत खराब लगा।" गडकरी ने कहा कि आशा पारेख ने उनसे कहा था कि उन्होंने बहुत भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान दिया है, इसलिए वे पद्म भूषण के लिए योग्यता रखती हैं।

उल्लेखनीय है‌ कि आशा पारेख 2014 में लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1992 में वह पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों में पुरस्कारों के मसले पर मोदी सरकार की काफी किरकिरी हो चुकी है। मुल्क में बढ़ रही असहिष्‍णुता के विरोध में कई लेखक, संस्कृतिकर्मियों और फिल्मकारों ने अपने पुरस्कार लौटा दिए, जिनमें पद्म पुरस्कार भी शामिल थे।

एयरफोर्स बेस में अभी और दो आतंकी मौजूदः महर्षि

News round up of day 0301

पठानकोट एयरबेस पर हुए आत्मघाती हमले में जहां 7 जवान शहीद हुए और 20 घायल हैं। गृह सचिव राजीव महर्षि ने जानकारी दी की पठानकोट में सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया है और उनके एयरबेस को क्षति पहुंचाने की मंशा नाकामयाब कर दी है। हालांकि अभी एयरबेस में करीब दो और आतंकियों की तलाश की जा रही है और उनकी तलाश जल्द ही समाप्त कर ली जाएगी।

उनकी तलाशी के ‌लिए ड्र्रोन और हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। साथ ही उन्होंने क‌हा कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को इस प्रकार के हमले की पहले से ही जानकारी थी। इसलिए वहां पहले ही सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गयी थी और देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं। इसलिए आतंकी अपने मनसूबे पूरे नहीं कर सके।

उन्होंने अपने बयान में कहा आतंकी सेना की वर्दी में थे औैर उन लोगों ने ही गुरदासपुर के एसपी की गाड़ी अगवा की थी और बाद में उनके ड्राइवर को मार दिया था।

दिल्ली में दो आत्मघाती आतंकियों के घुसने की खबर, अलर्ट जारी

News round up of day 0301

पंजाब आतंकी हमले के बाद अब दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के घुसने और की बात भी सामने आई है। खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्‍सी ने दिल्ली वालों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्‍ध सामान दिखे तो इसकी सूचना वो 100 और 1090 नंबर की हेल्पलाइन पर तुरंत दें।

सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के दो आत्मघाती आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं और वो पठानकोट की तरह ही बड़े हमले की फिराक में हैं। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने भी यह जानकारी दी थी कि पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर में अपने कमांडर की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं। बता दें कि पिछले साल 29 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के वरिष्ठ कमांडर अबु कासिम को मार गिराया था जिसके बाद से ही आतंकी संगठन हमले की फिराक में हैं।

खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए बताया गया था कि फिलहाल जम्मू कश्मीर और पंजाब आतंकियों के मुख्य निशाने पर हैं। साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जयपुर, बंगलुरू, गोवा और कोलकाता में भी आतंकी हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। आतंकियों के निशाने पर केवल भारतीय शहर ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के कुछ बड़े नेता भी हैं।
 

तीनों अपहृत छात्र नक्सलियों के चंगुल से रिहा, बस्तर IG

News round up of day 0301

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से अपहृत मैनेजमेंट के तीनों छात्रों को सुकमा में छोड़ दिया गया है। बस्तर जिले के आईजी पुलिस एसआरपी कल्लुरी ने इस बात की पुष्टि की है। नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बाद ये छात्र चिंतलनार पुलिस स्टेशन पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पुणे के एक मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ने वाले ये छात्र नक्सल प्रभावित इलाके में शांति का संदेश फैलाने के लिए साइकिल टूर पर निकले हुए हैं। 'भारत जोड़ो' अभियान के तहत उन्होंने ये साइकिल टूर शुरू किया। लेकिन जैसे ही ये छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पहुंचे इनका अपहरण कर लिया गया। इनकी योजना महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति संदेश देने की थी।

टूर के दौरान ये छात्र महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से होकर गुजरे। जिन छात्रों को अपहरण के बाद छोड़ा गया है उनकी पहचान आदर्श पाटील, विलास वलाके और श्रीकृष्ण शेवले के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इन छात्रों ने अपना साइकिल टूर 20 दिसंबर को पुणे से शुरू किया था।

कानपुर रूट पर जाने वाली ट्रेन में बम की खबर निकली अफवा

News round up of day 0301

पहले दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन में धमाके की खबर के बीच दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में अभी ऑपरेशन चल ही रहा है कि इस बीच लखनऊ शताब्दी में बम होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सूचना मिलने के तुरंत बाद ही ट्रेन को गाजियाबाद में रोक लिया गया और करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक इसमें तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि इसमें कुछ नहीं मिला। ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले दिल्ली से कानपुर जाने वाली एक ट्रेन में धमाके करने की धमकी दी गई थी। ये जानकारी मुंबई एटीएस के जरिए दी गई थी।

मुंबई एटीएस को जैसे ही ट्रेन में धमाके को लेकर जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही रेलवे बोर्ड को इसकी सूचना मुहैया कराई। मुंबई एटीएस की ओर से बताया गया कि उन्हें एक धमकी भरा मेल आया है जिसमें दिल्ली-कानपुर रूट की किसी ट्रेन में धमाका करने की धमकी दी गई थी।

मुंबई एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई इस जानकारी के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद साथ-साथ ट्रेनों में तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed