फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 010316

न्यूज राउंडअपः चुटकियों में पढ़ें दिन की पांच बड़ी खबरें

Tue, 01 Mar 2016 07:01 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 010316

रोहित वेमुला मामले में शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए ईरानी पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


विपक्ष की विशेषाधिकार हनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सभापति को फैसला करना है। हालांकि, इस दौरान सरकार पक्ष के नेताओं और विपक्ष के नेताओं में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान कार्ति चिदंबरम का मुद्दा भी खासा गर्माया रहा। जहां एक ओर विपक्ष रोहित वेमुला मुद्दे पर हंगामा कर रहा था वहीं एमआईडीएमके के सांसद एयरसेल-मैक्सिस घोटाले में कथिततौर पर कार्ति चिदंबरम की भूमिका और उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई थी। इस दौरान विपक्ष ने मानव संसाधन विकास मंत्री (राज्य) आरएस कठेरिया के बयान को लेकर हंगामा किया।

हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को कुछ देर की लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा। इसके अलावा हंगामे की वजह से राज्यसभा को भी स्थगित करना पड़ा।

चिंदबरम के बेटे पर संसद में हंगामा, 14 देशों में संपति

News round up of day 010316

एआईडीएमके के सांसदों ने आज कार्ति चिदंबरम मामले में संसद में जमकर हंगामा किया। सांसदों ने सदन के सामने कार्ति चिदंबरम पर कार्रवाई की मांग भी की। कार्ति पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के संयुक्त जांच दल ने कार्ति चिंदबरम को लेकर एक बडा़ खुलासा किया है। एजेंसिंयों के दस्तावेजों के मुताबिक एरसेल-मैक्सिस घोटाले की जांच के दौरान कार्ति चिदंबरम का भी नाम सामने आया।

एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक कार्ति का दुनियाभर के 14 देशों में कारोबार है जिसमें लंदन, दुबई, दक्षिण अफ्रीका, फिलिपिन्स, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, ब्रिटिस वर्जिन आइलैंड, फ्रांस, अमेरिका, स्विटजरलैंड, ग्रीस और स्पेन जैसे देशों के नाम शामिल है। 2006-2014 के दौरान हुए इस सौदे में कार्तिक ने अकूत संपत्ति बनाई। उस दौरान कार्ति के पिता पी चिदंबरम वित्त मंत्री और बाद में गृह मंत्री रहे।

जांच एजेंसियों ने जब कार्ति की कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग की जांच की तो पाया कि यह कंपनी एयरसेल-मैक्सिस सौदे में संलिप्त थी। कंपनी के सिंगापुर ब्रांच खाते से कई बड़े ट्रांजेक्शन किए गए थे।

जाट आंदोलनः हरियाणा के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

News round up of day 010316

जाट आंदोलन के दौरान भड़की भीषण हिंसा मामले में दिल्ली में हुई बैठक से वापस लौटते ही मुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल कर दिया।

डीजीपी क्राइम डा. केपी सिंह, आईजी होमगार्ड्स परमजीत सिंह अहलावत, डीसीपी वेस्ट गुड़गांव कुलविंदर सिंह, डीसीपी अंबाला शहरी जश्नदीप सिंह रंधावा समेत यमुनानगर के एसपी अरुण नेहरा, कैथल के एसपी कृष्ण मुरारी, रेवाड़ी के एसपी बलवान सिंह, झज्जर के एसपी सुमित कुमार सहित गुड़गांव के दो अन्य पुलिस अधिकारी सुमेर प्रताप सिंह और संगीता रानी का तबादला किया गया है।

इस मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यशपाल सिंघल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) शत्रुजीत कपूर पर गाज गिरेगी। हरियाणा भवन में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में हिंसा पर व्यापक नोकझोंक के बाद सबसे पहले इन अधिकारियों और बाद में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनी।

हिंसा के दौरान ज्यादा नुकसान झेलने वाले परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी सहमति बनी, जबकि गैर-जाट विधायकों ने श्वेत पत्र जारी कर सरकारी नौकरियों में विभिन्न जातियों की भागीदारी सार्वजनिक करने की मांग की।

वहीं जाट आंदोलन में हुई हिंसा पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा के गृह सचिव व डीजीपी से जवाब-तलब किया है। हाईकोर्ट ने दोनों से एक अप्रैल तक जवाब मांगा है कि प्रदेश में उपद्रव रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण क्यों न उनके खिलाफ अवमानना कार्रवाई की जाए।

फ्रीडम की तरह मैंगो फोन पर भी उठी उंगलियां

News round up of day 010316

अभी हाल ही में सबसे सस्ता फोन देने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बैल के स्मार्टफोन फ्रीडम 251 चर्चाओं में था कि इसी बीच एक और स्मार्टफोन सुखियों में आ गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक केरला में चर्चित मैंगो स्मार्टफोन (mPhone) लांच हुआ, और दिलचस्प बात इस मामले में ये रही कि फोन लांच करने के दिन बाद ही इसके ब्रांड प्रमोटर गिरफ्तार कर लिए गए।

32 वर्षीय एंटो ऑगस्टिन और 24 वर्षीय जोसकुट्टी ऑगस्टिन पर बैंक ऑफ बड़ौदा की कालामसेरी ब्रांच के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह दोनों भाई केरला के कलपेट्टा के वायनाड जिले के हैं।

मैंगो फोन (mPhone) एक केरल आधारित कंपनी ने भारतीय मोबाइल बाजार में प्रवेश किया है। उनकी वेबसाइट mphone.in पहले से ही ऑनलाइन है। यहां स्मार्टफोन की शुरुअती कीमत 11,999 रुपए दी गई है।

इस मैंगो फोन का बीते दिनों में खूब जमकर प्रचार किया गया। लांच‌िंग से पहले फोन के प्रचार-प्रसार के लिए केरला के नामचीन मलयालम अखबारों में फुल पेज के विज्ञापन प्रसारित किए गए।

पीपीएफ-ईपीएफ के झाम में फंसे लोग, सरकार का यूटर्न

News round up of day 010316

बजट में पीएफ खाते से निकासी पर टैक्‍स लगाए जाने से जुड़े प्रावधानों पर सरकार ने यू टर्न ले लिया है। एक दिन पहले जो फैसला सरकार ने किया था, अब उसी को लेकर सरकार सफाई पेश कर रही है।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके मुताबिक पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) से निकाली गई रकम पर टैक्‍स नहीं लगेगा। ईपीएफ में एक अप्रैल, 2016 के बाद जमा रकम पर जो ब्‍याज बनेगा, उस पर टैक्‍स लगेगा। मूलधन निकासी पर टैक्‍स नहीं लगेगा। ब्‍याज की कुल रकम में से 40 फीसदी पर टैक्‍स बनेगा। बाकी 60 फीसदी को भी अगर पेंशन स्‍कीम में निवेश कर दिया जाए तो उस पर भी टैक्‍स नहीं लगेगा।

राजस्‍व सचिव हसमुख अधिया ने पीटीआई को बताया कि ईपीएफ से निकाली गई 60 फीसदी रकम पर टैक्‍स लगाने का जो प्रावधान बजट में किया गया है, उसका असर केवल 20 फीसदी कर्मचारियों पर ही पड़ेगा और वो भी उन लोगों पर जिनकी तनख्‍वाह ज्‍यादा है। अधिया ने बताया कि पीपीएफ से निकासी से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी निकासी कर मुक्‍त होगी।

यूपीः ब्वायज हॉस्टल के कमरे में मिली लड़की की लाश

News round up of day 010316

यूपी के अयोध्या शहर के बॉयज हॉस्टल में बंद कमरे के अंदर एक लड़की की लाश मिली है। ये हॉस्टल य‌हां थाना असर जेबी के पुराने बस स्टॉप के पास की है। बॉयज हॉस्टल में जिस कमरे में लड़की की लाश मिली है वो कमरा कई दिनों से बंद था। इस कमरे में रहने वाला लड़का फरार है। लड़की के गले पर स्क्रैच के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयज हॉस्टल में मिली ये लड़की 19 फरवरी से लापता थी। ये युवती हॉस्टल में अपने प्रेमी से मिलने गई थी।

लड़की के प्रेमी की शादी किसी और से तय हुई थी। लड़की अपने प्रेमी को इस शादी को रुकवाने के लिए मनाने गई थी। 24 फरवरी को उस लड़के की शादी हो गई। अयोध्या में कैंट थाने के मुमताज नगर का ये मामला था। लड़का कैंट के ही माझा का रहने वाला था। लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज थी।

वहीं लखनऊ में भी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां शहर के विभूति खंड इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती की लावारिस लाश मिली है। ये लाश 20 से 21 वर्ष की महिला की है। युवती के शरीर पर कहीं भी चोट का कोई निशान नहीं है। लड़की ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था। लड़की के बाएं हाथ पर खून चढ़ाने के लिए लगाया जाने वाली वीगो भी था।

पुलिस को रेप के बाद लड़की को मारे जाने की आशंका है। विभूतिखंड में लड़की लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग इस लाश की शिनाख्त नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed