फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news round of day 2122015

न्यूज राउंडअपः 5 मिनट में पढ़िए पूरे दिन की हर बड़ी खबर

Wed, 02 Dec 2015 08:46 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
news round of day 2122015

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे जेल में ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिए अपने आदेश में राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई पर रोक लगा दी है। सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई संबंधी तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि तामिलनाडु सरकार केंद्र की सहमति के बिना दोषियों को रिहा नहीं कर सकती। राज्य सरकार को स्वयं ऐसे फैसले लेने का अधिकार नहीं है। उसे केंद्र की बातचीत करनी पड़ेगी,क्योंकि मामले की पड़ताल सीबीआई ने की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी के हत्यारों मुरुगन, संथान और आरिवु की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था और सजा में छूट देते हुए रिहा करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के फैसले को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। केंद्र का कहना था कि जिस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी ने की हो या जिन पर केंद्रीय कानून लागू हो, उन्हें रिहा करने का अधिकार प्रदेश सरकारों को नहीं है।

सैलजा की जाति को लेकर हुआ हंगामा

news round of day 2122015

बुधवार को राज्यसभा यूपीए सरकार में मंत्री रहीं कुमारी सैलजा द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से हंगामेदार रही। मंगलवार को कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया था कि जब गुजरात में द्वारिका के एक मंदिर गई थीं तो उनसे उनकी जाति पूछी गई थी।

सरकार की तरफ से सदन में इसका पलटवार अरुण जेटली ने किया। जेटली ने उस मंदिर की विजिटर्स बुक की कॉपी पेश करते हुए कहा कि सैलजा के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि जब सैलजा उस मंदिर में गईं थीं तब उन्होंने विजिटर्स बुक में मंदिर की तारीफ की थी। इन बातों को जेटली ने पढ़कर भी सुनाया। 

कुमारी सैलजा ने कहा कि अरुण जेटली सदन को गुमराह न करें। मंदिर में जाति पूछे जाने का मसला द्वारिका न होकर भेंट द्वारिका में हुआ था। उन्होंने कहा कि 'मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैंने ये बातें 'भेंट द्वारका' मंदिर के बारे में कहीं थीं।'

इस पर ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस खुद गढ़ी हुई समस्या और बनावटी भेदभाव बना रही है। पीयूष गोयल के इस बयान से कांग्रेस सांसद एक बार फिर उत्तेजित हो गए और कुमारी सैलजा के नेतृत्व में बेल में चले गए और नारेबाजी करने लगे।

आईसीसी ने कहा कि नागपुर की पिच खराब थी

news round of day 2122015

भारत ने भले ही नागपुर का टेस्‍ट मैच तीन दिनों में ही जीत लिया हो लेकिन यहां की पिच को लेकर अभी तक विवाद जारी हैं। मैच के बाद ही हाशिम अमला ने इस पिच को खराब बताया था। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने पहले दिन ही टर्न लेने वाले इस टर्निंग ट्रैक की आलोचना की थी।

अब इस मामले में आईसीसी भी कूद पड़ा है। पिच को लेकर चल रही बहस के बीच आईसीसी मैच रेफरी जैफ क्रो ने पिच को खराब करार ‌दे दिया है। इससे बीसीसीआई को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

नागपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। अब आईसीसी की पिच निगरानी प्रक्रिया के तहत पिच का प्रदर्शन समीक्षा के दायरे में आ गया है।

प्रक्रिया के नियम 3 के तहत मैच रेफरी जैफ क्रो ने आईसीसी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में पिच को लेकर चिंता जताई है। इस रिपोर्ट को बीसीसीआई को भेजा गया है जो 14 दिन के अंदर इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगी। नागपुर में तीसरा टेस्ट 25 से 27 नवंबर तक खेला गया था। पांच दिन का यह टेस्ट मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया था। इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी बल्लेबाज शतक तक नहीं लगा पाया था।

हेट स्टोरी 3 में सेंसर बोर्ड ने लगाए कई कट

news round of day 2122015

जेम्स बॉड के बाद एक और फिल्म सेंसर बोर्ड की तरफ से कट लगने की वजह से चर्चाओं में है। 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के कई दृश्यों और शब्दों पर सेंसर की कैंच चली है।

‌फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही यह फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों की वजह से चर्चाओं में थी। कुछ दृश्यों के अलावा सेंसर बोर्ड को संभोग और बॉस्टर्ड शब्दों पर आपत्ति थे। सेंसर बोर्ड ने इस शब्दों का बदलने के विकल्प भी पेश किए।

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म के निर्माता-निर्देशक इस शब्दों को हटाने के लिए राजी हो गए हैं। अब दर्शकों को इन शब्दों के बजाय 'मिलन' और 'रास्कल' शब्द सुनने को मिलेगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक जगह पर भगवान शब्द भी हटाया है।

फिल्म के इस सीन में शरमन जोशी कहते हैं कि 'मैं उस भगवान को मैं जीतने नहीं दूंगा।’ अब इस वाक्य में से ‘भगवान’ शब्द को हटाकर ‘ऊपरवाला’ कर दिया गया है। अब शरमन इस वाक्य का इस्तेमाल कुछ ऐसे करेंगे, ‘उस ऊपरवाले को मैं जीतने नहीं दूंगा।’

शब्दों के अलावा सेंसर ने कुछ बेडरुम दृश्यों पर भी कैंची चलाई है। इन दृश्यों की लंबाई फिल्म में कम कर दी गई है। मालूम हो कि जेम्स बॉड सीरिज की फिल्म इस्पेक्टर के किस सीन हटाने को लेकर सेंसर बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी।

चेन्नई में बारिश की वजह से बंद हुआ एयरपोर्ट

news round of day 2122015

चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश अपने रौद्र रूप में पहुंच चुकी है। लगातार बारिश की वजह से चेन्नई के पूरे एयरपोर्ट में पानी भर गया है। पानी भर जाने की वजह से चेन्‍नई हवाई मार्ग से पूरी तरह से कट गया है।

इधर मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि चेन्‍नई को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने वहां आने वाले तीन दिनों में लगातार बारिश होते रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने आने वाले 48 घंटे में तेज बारिश की चेतावनी दी है।

मालूम हो कि तमिलानडु के कई शहरों में पिछले 15 द‌िनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार बारिश की वजह से तमिलनाडु के कई शहर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इधर चेन्नई में दो दिन में बारिश का 100 साल पुराना रिकार्ड टूट गया है।

चेन्नई के साथ-साथ तमिलनाडु के कई शहरों में बारिश की वजह से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। ज्यादातर इलाकों में रेल की पटरियां और सड़के पानी से डूबी हुई हैं।

बच्‍चों के गुनाहगारों को मिली फांसी

news round of day 2122015

पाकिस्तान के आर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकी हमले में मारे गए 144 लोगों की मौत के गुनाहगारों को फांसी दे दी गई है। इन गुनाहगारों की याचिका को राष्ट्रपति ने पहले ही खारिज कर दिया था।

चार आतंकियों को पाकिस्तान की सिविल जेल कोहट में फांसी दी गई है। पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने पहली बार किसी आम जनता से आए हुए लोगों को फांसी की सजा दी थी।

बुधवार को सुबह चार आतंकियों का पाकिस्तान की कोहट जेल में फांसी दे दी गई है। यह चारों आतंकी आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकी हमले में दोषी पाए गए थे। इस आतंकी हमले में कुल 144 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें ज्यादातर मृत लोग बच्चे थे।

फांसी देने से पहले मंगलवार को ही आतंकियों के परिवार वालों से उन्हें मिलवा दिया गया था। इन आतंकियों को फांसी तब दी गई है। आर्मी चीफ ने मौलवी अब्दुस सलाम, हजरल अली, मुजीबुर रहमान, सबील अलीस, याहया के ब्लैक वारंट पर साइन किए थे। इन आतंकियों की दया याचिका को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed