फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News capsule, big news of the day

न्यूज कैप्सूल: दिन भर की दस खबरें सिर्फ दस मिनट में

Fri, 21 Feb 2014 06:38 PM IST
Updated Fri, 21 Feb 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
News capsule, big news of the day

आम आदमी पार्टी को बीजेपी के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टक्कर देने वाला नेता मिल गया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी, नरेंद्र मोदी के खिलाफ मई में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को मनाने की पुरजोर कोशिशों में लगी है। 78 साल के राजमोहन गांधी आप में शामिल हो चुके हैं।

शिक्षाविद् और लेखक राजमोहन गांधी, महात्मा गांधी के छोटे बेटे देवदास गांधी के बेटे हैं। बीजेपी ने फिलहाल यह तय नहीं किया है कि पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी किस क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह यह कह चुके हैं कि मोदी का चुनाव लड़ना तय है।

विज्ञापन

एमसीसी के कप्तान बनेंगे वीरेंद्र सहवाग

News capsule, big news of the day

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विस्फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग को अबूधाबी में 23 मार्च से डरहम के खिलाफ चार दिवसीय चैंपियन काउंटी में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का कप्तान बनाया गया है।

एमसीसी ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग और मुथैया मुरलीधरन ने एमसीसी टीम के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। टीम अगले महीने अबूधाबी के लिए रवाना होगी। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले फिरकी गेंदबाज मुरलीधरन इमिरात ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे।

टीम में इंग्लैंड के मोंटी पनेसर और श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसन्ना जयवर्धने भी हैं।

राहुल का बनाया मजाकिया वीडियो

News capsule, big news of the day

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सब पर सियासी रंग चढ़ा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राजनेताओं में सोशल मीडिया पर प्रचार को लेकर होड़ मची हुई है, वहीं नेताओं की खिल्ली उड़ाने वाले चुटकुले और वीडियो भी खूब शेयर हो रहे हैं।

ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी के ऐड कैंपेन की जमकर खिल्ली उड़ाई गई है। इस वीडियो के जरिए 'हर हाथ शक्ति और हर हाथ तरक्की' की जगह 'हर हाथ रेवड़ी और हर हाथ लॉलीपॉप' दी गई है।

राहुल गांधी को निशाने पर लेकर ये कोई पहला वीडियो नहीं है। इसके अलावा भी कई मजेदार वीडियो ऐसे ही अपलो़ड किए गए हैं।

विज्ञापन

अरव‌िंद ने मोदी को ल‌िखी च‌िट्ठी

News capsule, big news of the day

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूछेंगे कि आप काला धन देश में कैसे लेकर आएंगे? मुकेश अंबानी से आप के क्या संबंध है? क्या मुकेश अंबानी आपकी सरकार चलाएंगे? मुकेश अंबानी को कितने में गैस ‌बेचने देंगे?

केजरीवाल ने कहा कि मुकेश्‍ा अंबानी का स्विस बैंक में अकाउंट हैं। इसके सबूत के तौर पर दो अकाउंट नंबर भी पेश किए। नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के मुकेश अंबानी से क्या रिश्ते हैं?

बैंक में अकाउंट है तो जरूर पढ़े ये बड़ी खबर

News capsule, big news of the day

अगर आप के पास भी बैंक अकाउंट है तो ज्यादा रुपए करने के लिए तैयार हो जाएं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में दूसरी शाखा से रुपये जमा करना महंगा हो जाएगा।

बैंक 8 मार्च से ग्राहकों से मूल शाखा के अलावा दूसरी शाखा से रुपया जमा करने पर 50 रुपये न्यूनतम शुल्क लेगा। अभी बैंक 10 रुपये का शुल्क ग्राहकों से लेता है।

बैंक का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को ग्राहकों से कम शुल्क लेने
की अपील कर रहा है।

एसएससी के 9755 पदों पर भर्ती

News capsule, big news of the day

बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी के माध्यम से जोनल इंस्पेक्टर सहित एडमिन, महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता और नर्स के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापित पदों में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के प्रशासकीय पद, महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता यानी एएनएम के पद, नर्स 'ग्रेड ए' और जोनल इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं।

इन पदों में सबसे ज्यादा 4977 पद नर्स 'ग्रेड ए' के हैं। उसके बाद महिला स्वास्‍थ्य कार्यकर्ता तीन हजार से अधिक पद भरे जाने हैं।

प्रेमी और उसके ‌प‌िता ने लूटी युवती की इज्जत

News capsule, big news of the day

हरियाणा के सोनीपत शहर की एक महिला के साथ सारंग रोड स्थित एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि जब शिकायत एक आरोपी के पिता से की तो उसने भी पीड़िता के साथ रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। महिला ने सिटी थाना की ओल्ड पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि पिछले वर्ष बहालगढ़ चौक निवासी रितेश के संपर्क में आई थी।

अब चुटकियों में बनेगा पासपोर्ट !

News capsule, big news of the day

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेजों को अब ऑनलाइन ही क्लीयर कर दिया जाएगा।

पासपोर्ट पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोगों को दस्तावेजों के ई-सत्यापन की सुविधा राहत दे सकती है। वहीं पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारियों को ज्यादातर मामले अपने स्तर पर सुलझाने के लिए उन्हें सशक्त बनाने से भी आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

मुलायम के सैफई में नहीं बनेगा हवाई अड्डा

News capsule, big news of the day

समाजवादी पार्टी सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के पैतृ‌क स्‍थान सैफई में हवाई अड्डा नहीं बन पाएगा?


उत्तर प्रदेश में सात हवाई अड्डों के विकास के लिए सोमवार को राज्य सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत हो सकते हैं।

प्रदेश के जिन शहरों में हवाई अड्डे प्रस्तावित हैं, उनमें मेरठ, मुरादाबाद, फैजाबाद, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद और बरेली शामिल हैं। हालांकि, सैफई हवाई अड्डे का मामला फिलहाल अटक गया है।

ताइक्वांडो के शिखर पर राष्ट्रपत‌ि पुतिन

News capsule, big news of the day

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को ताइक्वांडो में सबसे ऊंची रैंक से नवाज़ा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति को नौवीं डिग्री की ब्लैक बेल्ट दी गई। रूस की एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ पुतिन को यह ब्लैक बेल्ट विश्व ताइक्वांडो परिसंघ के अध्यक्ष चौउ चुंग-वॉन ने भेंट की।

बताया जाता है कि अब रूसी राष्ट्रपति मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता चक नॉरिस से आगे निकल गए हैं, जिनके पास कथित रूप से ताइक्वांडो की आठवीं डिग्री की ब्लैक बेल्ट है। अपने इस सम्मान पर पुतिन ने विनम्रतापूर्वक कहा, "मुझे पूरी तरह यकीन नहीं है कि मैं इसके लायक हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed