फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mother abandoned Newborn baby girl in dumpster to be eaten by ants in Bhopal

कूड़ेदान से आ रही थी रोने की आवाज, चेहरे पर थीं चीटियां

Fri, 19 Dec 2014 03:30 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
Mother abandoned Newborn baby girl in dumpster to be eaten by ants in Bhopal

(तस्वीर में मासूम बच्ची और घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोग। फोटो: साभार मिरर)

विज्ञापन


अभी मासूम को दुनिया में आए सिर्फ दो घंटे ही हुए थे और उसे चींटियों के हवाले कर दिया गया। बच्ची को उसकी मां ने ही कूड़ेदान में फेंक दिया था। दो घंटे की उस बच्ची को चींटियों ने बुरी तरह से काट कर लहू लुहान कर दिया है।

यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल के पास की है। स्कूल के 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड अहमद खान ने एक बच्ची को देखा और इसकी सूचना दी।

फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखकर बच्ची की मां का भी पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड बना मसीहा

Mother abandoned Newborn baby girl in dumpster to be eaten by ants in Bhopal

सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार उसे किसी बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी। पहले तो उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब यह आवाज बंद नहीं हुई, तो उसने जानना चाहा कि आखिर कौन रो रहा है। यह आवाज एक कूड़ेदान से आ रही थी, जो सड़क के पार रखा हुआ था।

जैसे ही गार्ड भागकर वहां पहुंचा तो उसने देखा कि चंद घंटे पहले पैदा हुए एक मासूम को चींटियां खा रही हैं। चींटियों ने उसे काट काटकर लहू-लुहान कर दिया था। गार्ड ने जल्दी से बच्ची को कूड़ेदान से बाहर निकाला और चींटियों को हटाकर तुरंत एंबुलेंस को फोन किया।

विज्ञापन

क्यों फेंका गया बच्ची को

Mother abandoned Newborn baby girl in dumpster to be eaten by ants in Bhopal

पुलिस के अनुसार बच्ची की मां छिंदवाड़ा की रहने वाली है, जो भोपाल में अपनी बहन के साथ रह रही है। महिला के किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध थे। व्यक्ति ने इस महिला से शादी का वादा किया था और शारीरिक संबंध बनाए थे। शादी का झांसा देकर युवक तो फरार हो गया, लेकिन महिला गर्भवती हो गई।

समाज के डर से उसने इस मासूम बच्ची के पैदा होने के बाद कूड़ेदान में फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक मासूम को चींटियों के हवाले करने के जुर्म में महिला को दंड भी दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed