फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new year first week of severe cold

कड़ाके की ठंड में गुजरेगा नए साल का पहला सप्ताह

Mon, 31 Dec 2012 08:22 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 31 Dec 2012 08:22 PM IST
विज्ञापन
new year first week of severe cold

साल का आखिरी दिन सोमवार कड़ाके की ठंड के बीच गुजरा। नए साल का आगाज भी कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। पिछले कई दिनों से सर्दी में ठिठुर रहा उत्तर भारत अब घरों में दुबकने को मजबूर हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली ठंडी हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर तो कड़ाके की ठंड पड़ ही रही है, मैदानी इलाकों की हवा भी बर्फ सी ठंडी हो गई है। ठंड के इस आलम में कोहरे ने भी एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात व्यवस्था बुरी अस्त-व्यस्त हो गई है।
विज्ञापन


दर्जनों विमानों का समय बदला गया है तो कई रद्द करने पड़े। काफी संख्या में ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ी हैं। जो चल रही हैं वे भी घंटों लेट हैं। सड़क यातायात का आलम यह है कि हर जगह वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को पारा रविवार के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 5.5 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली समेत एनसीआर का यह मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। शाम के वक्त पारा और लुढ़क गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो आयानगर में तापमान 3:7 डिग्री, लोधी रोड में 5.2 डिग्री तथा अक्षरधाम के समीप 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद में 4.7 डिग्री, गुड़गांव में 4.9 डिग्री, इंदिरापुरम में 6.7 डिग्री, हिंडन में 5.3, रोहतक में 5.7 डिग्री और मेरठ में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। लिहाजा पूरा सप्ताह कड़ाके की ठंड में गुजरेगा। अनुमान के अनुसार 1 जनवरी को पारा लुढ़क कर 5 डिग्री तक पहुंचेगा। इसी तरह 2 जनवरी को एक डिग्री बढ़ेगा, लेकिन 3 जनवरी को फिर पांच डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। पारा 4 जनवरी को एक डिग्री बढ़कर 5 डिग्री पर पहुंचेगा, जबकि 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह के वक्त कोहरा छाने और दिन में आकाश साफ रहने का अनुमान है।

उधर, पंजाब और हरियाणा में भी ठंड और कोहरा रंग दिखा रहे हैं। कोहरे की वजह से दोनों राज्यों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पारा भी सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। दोनों राज्यों में सबसे कम तापमान नारनौल में 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भिवानी में 3.6, पटियाला में 5.8, अमृतसर में 6.0 और चंडीगढ़ में 6.4 डिग्री रहा।


राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चुरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक गिर गया है। श्रीगंगानगर में रविवार को पारा 0.6 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रहा। बीकानेर में 2.4 और पिलानी में 3.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।

दिल्ली    5.5
नारनौल    1.9
भिवानी    3.6
फरीदाबाद    4.7
गुड़गांव    4.9
मेरठ    5.7
पटियाला    5.8
अमृतसर    6.0
चंडीगढ़    6.4
चुरू    1.9
पिलानी    2.4
बीकानेर    3.0
श्रीगंगानगर    3.7

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed