फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new year celebration in the hotels of delhi

न्यू ईयर सेलिब्रेशन: दिल्ली के ये होटल दे रहे हैं खास ऑफर

Fri, 26 Dec 2014 05:07 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
new year celebration in the hotels of delhi

नए साल के स्वागत की जश्नपूर्वक तैयारी में जुटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्टार होटलों ने इस साल हर बजट के लोगों के लिए पैकेज पेश किया है। आप कनाट प्लेस के इलाके में धूम-धड़ाके के साथ नववर्ष का स्वागत करना चाहते हैं तो जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी, जबकि अपने इलाके के स्टार होटल की पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनके पैकेज थोड़े किफायती हैं।

विज्ञापन


इंडिया गेट के पास विंडसर प्लेस स्थित ली मेरीडियन होटल ने पार्टी के लिए कई श्रेणी बना दी हैं, जिसमें बुफे डिनर से लेकर दो पैग हार्ड ड्रिंक, अनलिमिटेड हार्ड ड्रिंक (आईएमएफएल), अनलिमिटेड हार्ड ड्रिक (इंपोर्टेड) और डांस और मस्ती शामिल हैं। इसके लिए 12000 रुपये से 18000 रुपये का शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


टाटा समूह के ताजमहल होटल ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर 8500 से 10000 रुपये प्रति रात्रि के हिसाब से होटल का किराया पेश किया है, ताकि आप वहीं ठहर कर नववर्ष का जश्र मना सकें। इसने रेस्तरां के अलावा हरे भरे पूल साइड लॉन में पार्टी का इंतजाम किया है, जिसके लिए 4000 प्रति व्यक्ति का शुल्क रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनलिमिटेड सॉफ्ट ड्रिंक

new year celebration in the hotels of delhi

अशोक होटल ने भी नववर्ष पर विशेष इंतजाम किया है और उसमें भाग लेने के लिए तीन रेस्तरां में अलग-अलग पैकेज पेश किया है। इसमें एक रेस्तरां में अवधी व्यंजन के साथ लाइव गजल है, जबकि दो रेस्तरां में अलग-अलग व्यंजनों के साथ लाइव डीजे।

हर रेस्तरां में प्रति व्यक्ति शुल्क 3500 रुपये रख गया है। हालांकि, अशोक होटल के पैकेज में दो पैग हार्ड ड्रिंक ही शामिल है, वह भी भारत में बनी विदेशी शराब। सॉफ्ट ड्रिंक जितना चाहे पी सकते हैं। यदि आप इंपोर्टेड ड्रिंक चाहें तो उसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।

कनाट प्लेस के पास स्थित ललित होटल में इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। इसमें जोड़े का शुल्क 8000 रुपये से 12000 रुपये तक है। इसने एक रात/दो दिन का स्टे पैकेज भी निकाला है, जिसके लिए 18000 रुपये का शुल्क है।

रूकने की भी है व्यवस्था

new year celebration in the hotels of delhi

कनाट प्लास के पास ही होटल जनपथ ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक डाइन एंड डांस इवनिंग का आयोजन किया है, जो शाम से शुरू हो कर आधी रात तक चलेगा। इसमें अकेले व्यक्ति के लिए 2000 रुपये का प्रवेश शुल्क है, जबकि जोड़े के लिए 3500 रुपये का शुल्क रखा गया है।

रोहिणी के क्राउन प्लाजा होटल ने तो 14000 रुपये में नववर्ष मनाने का एक अनोखा प्लान पेश किया है, जिसमें आप 31 दिसंबर को तीन बजे के बाद होटल पहुंच जाइए, वहां आपको एक कमरा दे दिया जाएगा। वहां शाम का नाश्ता कीजिए और पार्टी में जश्न के लिए पहुंच जाइए। फिर वहां मनपंसद डिनर कीजिए, अनलिमिटेड ड्रिंक लीजिए और रात में वहीं आराम कीजिए।

सुबह आपको नाश्ता भी दिया जाएगा। उसके बाद घर प्रस्थान कर जाइए। गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्ल्यू ने भी कुछ इसी तरह का पैकेज पेश किया है और इसकी कीमत 11999 रुपये रखी गई है। यदि आप वहां ठहरना नहीं चाहते तो 6999 रुपये में यही आनंद उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed