फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   New video may feel better for Vishwas?

विश्वास को बदनाम करने की 'साजिश' कैमरे में कैद

Tue, 05 May 2015 12:22 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
New video may feel better for Vishwas?

आप नेता कुमार विश्वास से अवैध संबंधों का खंडन करने की मांग करने वाली महिला की बातों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ गया है। आरोप है कि महिला को बताया गया था कि उसे क्या कहना है।

विज्ञापन


दरअसल जब महिला मीडिया से बात कर रही थी तो एक पूर्व कांग्रेसी और पत्रकार जगत अवाना पीछे से बोलता दिखा, ‘इनसे (मीडिया से) कहो कि तुम भाजपा या किसी और पार्टी से नहीं हो और वे लोग तुम्हें मार सकते हैं।’
विज्ञापन


यह बात बोलते हुए वीडियो सामने आ गया है। इस पर ‘आप’ ने कहा कि इससे पता चलता है कि पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने की साजिश चल रही है। इस बारे में अवाना ने कहा कि वह केवल महिला की मदद करने कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुमार विश्वास ने ट्वीट कर उठाए सवाल

New video may feel better for Vishwas?

पूर्व कांग्रेसी और पत्रकार जगत अवाना ने सवाल किया कि क्या किसी परेशान महिला की मदद करना अपराध है। मैं कानूनी व अन्य माध्यमों से उसकी मदद करना चाहता था।

संजय सिंह ने कहा था कि यह महिला भाजपा की एजेंट है तो जब वह अपनी बात कह रही थी, मैंने उससे कहा कि वह अपनी स्थिति स्पष्ट कर दे कि वह किसी पार्टी की सदस्य नहीं है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता से अवैध संबंध रखने की अफवाहों का खंडन करने की महिला की मांग के बीच कुमार विश्वास ने सोमवार को मीडिया में सफाई दी। विश्वास ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर मीडिया पर भी हमला बोला। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed