'मिठाइयों के नाम पर होंगे एंड्रॉयड के नए वर्जन'
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा कि अगर भारतीयों ने वोट किया तो एंड्रॉयड के आने वाले वर्जन का नाम पेड़ा और नानखटाई जैसी भारतीय मिठाइयों पर होगा।
उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड छह के नामकरण के लिए ऑनलाइन पोल करवाया जाएगा और नाम को लेकर वह अपनी मां की सलाह भी लेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में रचनात्मकता लाने की जरूरत है। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में छात्रों से रूबरू हुए।
एसआरसीसी में गूगल की ओर से आयोजित हैशटैग आस्क सुंदर सेशन में छात्रों व शिक्षकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं। मैं जिन भी उद्यमियों से मिला वह काफी ऊर्जावान हैं।
यहां का घरेलू बाजार भी बड़ा है। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि सपने पूरे करने के लिए अपने दिल की बात सुनें। अगर आप अपने दिल की बात सुनते हैं तो आप हमेशा बेहतर करते हैं।
तीन साल में दो लाख एंड्रॉयड डेवलपर्स को ट्रेनिंग देगा गूगल
पिचाई ने कहा कि हमें छात्रों में जोखिम उठाने की क्षमता तैयार करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में रचनात्मकता और हैंड ऑन प्रोजेक्ट कराने की व्यवस्था को शामिल करने की सलाह दी।
साथ ही कहा कि जीवन में ऐसा पल भी आता है, जब आपको ऐसे लोगों के साथ काम करना पड़ता है जिनसे आप असुरक्षित महसूस करते हैं।
गांव की महिलाओं को इंटरनेट से जोड़ेगा गूगल एक सवाल के जवाब में पिचाई ने कहा कि पहले मुझे सारे फोन नंबर याद रहते थे, लेकिन स्मार्ट फोन के आने से वह थोड़े भुलक्कड़ हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि गूगल भारत के गांव की महिलाओं को इंटरनेट से जोड़ने का काम कर रहा है। कंपनी आने वाले तीन साल में दो लाख लाख एंड्रॉयड डेवलपर्स को ट्रेनिंग देगी।