फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new turn in ishrat jahan encounter case

इशरत जहां मुठभेड़ केस में नया मोड़

Sat, 16 Nov 2013 08:06 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Nov 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
new turn in ishrat jahan encounter case

गुजरात के बहुचर्चित इशरत जहां मुठभेड़ केस में अब एक नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में पाकिस्तान से इशरत के दोस्त अमजद अली राणा और जिशान जौहर का विस्तृत ब्योरा मांगा है। अमजद और जिशान के पाकिस्तानी आतंकवादी होने का शक जताया जा रहा था।

कहा जा रहा था कि वे पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर आ गए थे। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में विस्तृत छानबीन की थी लेकिन वह इस संबंध में वहां से कोई  ठोस जानकारी नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन


सीबीआई को अमजद और जिशान के बारे में ज्यादा जानकारी उनके रिश्तेदारों और जानने वालों से बातचीत के बाद मिली थी और इसे उनकी चार्जशीट में भी शामिल किया गया था। लेकिन जांच एजेंसी यह निष्कर्ष निकालने में नाकाम रही कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, सीबीआई ने पाकिस्तान को एक न्यायिक आग्रह पत्र भेजा है, जिसमें अमजद और जिशान का विस्तृत ब्योरा मुहैया कराने की मांग की गई है।

इशरत और जावेद पिल्लई के साथ अमजद और जिशान भी 15 जून 2004 को कथित मुठभेड़ में मारे गए थे। पाकिस्तान सरकार से दोनों के वहां के नागरिक होने की असलियत बताने को कहा गया है।


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इशरत जहां मुठभेड़ मामले में इस महीने के अंत तक एक पूरक आरोप-पत्र दायर किया जा सकता है। गुजरात पुलिस का दावा है कि दोनों पाकिस्तानी आतंकवादी थे और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के अभियान पर भारत आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed