फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new turn in delhi's politics after kejriwal comment

किसी भी कीमत पर केजरी को समर्थन देंगे कांग्रेस-बीजेपी

Mon, 10 Feb 2014 03:42 PM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
new turn in delhi's politics after kejriwal comment

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धमकी दी है कि अगर वह जन लोकपाल बिल पारित नहीं करा पाए तो अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। उनके इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस ने केजरीवाल के इस्तीफ़े की धमकी को अपनी ज़िम्मेदारी से भागने की 'चालाक कोशिश' बताया है।

'कोई भी कानून से बड़ा नहीं'

new turn in delhi's politics after kejriwal comment

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "कोई भी क़ानून से बड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री अपनी ज़िम्मेदारियों से भागना चाहते हैं और इसके लिए बहाना ढूंढ रहे हैं। यह चालाकी की कोशिश है।"

उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार जन लोकपाल बिल को विधानसभा में लाती है तो कांग्रेस इसका समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान'

new turn in delhi's politics after kejriwal comment

केजरीवाल ने सोमवार को फिर ट्वीट किया, "स्वराज के लिए और सत्ता सीधे जनता के हाथ में देने के लिए 1000 बार सीएम की कुर्सी क़ुर्बान। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है।"

दिल्ली में भाजपा के नेता हर्षवर्द्धन ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी जन लोकपाल बिल का समर्थन करेगी और केजरीवाल को इस्तीफ़ा देकर भागने का मौका नहीं देगी।

हर्षवर्द्धन ने ट्वीट में लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी आपने जन लोकपाल पर हर जगह इतना होहल्ला किया है लेकिन विधायकों को इसकी एक प्रति तक नहीं भेजी है। यह नाटक बंद करिए।"

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आप की सरकार की बुनियाद झूठ पर आधारित है। यह सरकार संविधान को बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

विज्ञापन

अन्‍ना आए केजरीवाल के साथ

new turn in delhi's politics after kejriwal comment

इस बीच केजरीवाल के 'गुरू' अन्ना हज़ारे ने इस बयान का स्वागत किया है। केजरीवाल ने रविवार को अन्ना के यहां महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की और उन्हें जन लोकपाल और स्वराज बिल को विधानसभा में लाने की अपनी सरकार की योजना की जानकारी दी।

इस मुलाकात के बाद हज़ारे ने संवाददाताओं से कहा, "अगर जन लोकपाल पारित नहीं होता है तो केजरीवाल को इस्तीफ़ा देना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैंने जन लोकपाल विधेयक नहीं देखा है लेकिन केजरीवाल जो कह रहे हैं वह सही है।"

यह पूछने पर कि अगर केजरीवाल इस्तीफ़ा देकर आंदोलन में कूदते हैं तो क्या वह उनका समर्थन करेंगे, अन्ना ने कहा, "इस बारे में हम बाद में फ़ैसला करेंगे। हम आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं।"

‌किरण बेदी हो गई नाराज

new turn in delhi's politics after kejriwal comment
‌लेकिन टीम अन्ना में केजरीवाल की सहयोगी रहीं किरण बेदी ने इस बयान के लिए केजरीवाल की आलोचना की है।

उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे इस बात पर संदेह है कि दिल्ली लोकायुक्त बिल पारित करने के लिए बनाया गया है? या फिर इसे टकराव पैदा करने और दूसरों के सिर ठीकरा फोड़कर भागने के लिए बनाया गया है।"

उन्होंने कहा,"शपथ ग्रहण में केजरीवाल अन्ना को भूल गए थे। यहां तक की उन्होंने अन्ना का धन्यवाद तक नहीं किया। अब वह एक बार फिर अन्ना से समर्थन मांग रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed