गजब! एक पौधे से मिलेंगे 19 किलो टमाटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से सम्बद्ध भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिको द्वारा विकसित अर्क रक्षक नाम की इस किस्म के टमाटर की खेती कर्नाटक के किसानो ने शुरू कर दी है।
वहां के किसान टमाटर के एक पौधे से 19 किलोग्राम उत्पादन लेना शुरू भी कर दिया है।
सभी मापदंडों पर खरा
पहले टमाटर के प्रति पौधे से अधिकतम 14.15 किलो उत्पादन लिया जाता था।
अर्क रक्षक को तैयार करने वाले वैज्ञानिको के अनुसार फील्ड ट्रायल के दौरान भी अर्क रक्षक सभी मापदंडों पर खरा उतरा है।
टमाटर की यह नयी किस्म इसमें होने वाली आम बीमारी लिफ कर्ल वायरस. बैक्टिरियल विल्ट और अर्ली ब्लाइट जैसी रोग प्रतिरोधक किस्म है।
2.5 लाख तक की कमाई
वैज्ञानिकों का दावा है कि किसान इसकी खेती से प्रति एकड 2.5 लाख से चार लाख रूपये तक कमा सकते है।
पकने पर गहरे लाल रंग का यह टमाटर अपने प्रकृतिक गुणों कें कारण आम टमाटरों की तुलना में ज्यादा दिनों तक तरोताजा बना रहता है।
वैज्ञानिकों की यह नई खोज उत्सुकता का विषय बनी हुई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस किस्म की खोज के बाद आने वाले समय में टमाटर के उत्पादन के लिए और भी किसान आगे आएंगे।