फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new terror module in Burdwan blast.

बर्दवान धमाके में सामने आया आतंक का नया मॉड्यूल

Fri, 07 Nov 2014 08:32 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
new terror module in Burdwan blast.

दो अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के बर्दवान के छोटे से कस्बे में आतंकियों की छोटी से चूक से हुए धमाके ने आतंक के नए माड्यूल का पर्दाफाश किया है। मामले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) पिछले पांच साल से अति गुप्त तरीके से चल रहे इस संगठन के हो रहे सनसनीखेज खुलासे पर खुद अचरज में है।

विज्ञापन


देश में आतंकवाद का यह मॉड्यूल 20- 30 साल के युवाओं को नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के शादीशुदा जोड़ो को तवज्जो देता है। इनका काम खदानों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक को गैरकानूनी तरीके से हासिल कर ऑर्डर पर आईईडी संचालित बम बनना है। इस मॉड्यूल में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम नहीं।
विज्ञापन


एनआईए इस मामले की जांच के सिलसिले में इसी महीने बांग्लादेश जाने वाली है। बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने भारत को जांच में पूरे सहयोग को तैयार है।

गृह मंत्रालय के उच्चपदस्थ सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि अब तक की जांच में इस संगठन का इंडियन मुजाहिद्दीन या पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से कोई संबंध नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे से एनआईए की भी उड़ी नींद

new terror module in Burdwan blast.
पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक यह संगठन बांग्लादेश के हरकत-उल-जेहाद-ए-इस्लामी (हूजी) से संबंधित है जो जमात-उल-मुजाहिद्दीन के नाम से काम करती है। लेकिन एनआईए को इसके नाम पर भी संदेह है।

एनआईए के सूत्रों ने बताया कि इस मॉड्यूल की जड़ पश्चिम बंगाल के दूरदराज के इलाकों तक फैली हुई है। एनआईए के मुताबिक अभी जांच काफी अहम मोड़ पर है लिहाजा इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

बर्दवान की अदालत ने धमाके में घायल हुए अब्दुल हकीम को इलाज के बाद दस दिनों की रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक हकीम की पत्नी आलीमा बीबी एनआईए की गिरफ्त में है। इसके साथ एक और महिला रजिया बीबी भी गिरफ्तार की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed