{"_id":"85fc2832-db4f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"new-technique-no-burning-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केवल फिल्मों तक सीमित रहेंगी बर्निंग ट्रेन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब केवल फिल्मों तक सीमित रहेंगी बर्निंग ट्रेन
कपूरथला/एजेंसी
Updated Sat, 22 Jun 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में अक्सर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे पहली बार अपनी ट्रेनों में दुनिया की विकसित तकनीक लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
नई तकनीक से अब ट्रेन से धुआं उठते ही अलार्म बज उठेगा, जिससे यात्री सतर्क हो जाएंगे और आग लगने की स्थिति में चलती गाड़ी में अपने आप ब्रेक लग जाएंगे।
जिससे ट्रेन को किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने से पूरी तरह बचाया जा सकेगा।
देश विदेश के लिए डिब्बे बनाने वाली रेल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक बीएन राजशेखर ने शनिवार को इस नई तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि नई तकनीक को इंटेलीजेंट सिस्टम और वेरी अर्ली स्मोक डिटेक्शन एंड अलार्म सिस्टम नाम दिया गया है।
विज्ञापन
यह प्रणाली डिब्बों से लेकर टायलेट में लगाए गए सेंसर के जरिए हवा में गर्मी और धुएं के नमूने जुटाएगा, जिसका अलग यूनिट में मूल्यांकन होगा।
हवा में धुएं और तापमान में बढ़ोतरी के आधार पर ट्रेनों में विजुअल अलार्म बज जाएगा, जिससे यात्री दुर्घटना से पहले ही सावधान हो जाएंगे।
इस सिस्टम से मिले सिगनल के आधार पर गाड़ी खुद-ब-खुद रुक जाएगी। ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में यह प्रणाली देश की बीस ट्रेनों में लगाई जाएगी। एक ट्रेन में इसे लगाने पर करीब पचास लाख रुपये की लागत आएगी।