फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new service tax rate will implement since 1 june 2015

1 जून से हो जाएगा बहुत कुछ महंगा, जानिए कितना?

Wed, 20 May 2015 10:38 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
new service tax rate will implement since 1 june 2015

अगले महीने से महंगे होटलों और वातानुकूलित रेस्तरां में खाना-पीना, रेलगाड़ी के वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करना, हवाई जहाज से यात्रा करना, जीवन बीमा कराना, विदेशी मुद्रा की खरीद-बिक्री करना और कुछ अन्य सेवाएं महंगी होने वाली है।

विज्ञापन


सरकार ने सेवा कर की दर वर्तमान 12.36 फीसदी से बढ़ा कर 14 फीसदी करने के निर्णय को 1 जून 2015 से लागू करने की तैयारी कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा इस वर्ष के बजट में की थी लेकिन इसे एक अप्रैल 2015 से लागू नहीं किया गया था।
विज्ञापन

कभी भी जारी हो सकती है अधिसूचना

new service tax rate will implement since 1 june 2015

अरुण जेटली ने अपने बजट प्रस्ताव में तो सेवा कर दी दर वर्तमान के 12.36 फीसदी से बढ़ा कर 14 फीसदी करने का प्रस्ताव किया था, साथ ही कहा था कि वित्त विधेयक पारित होने के बाद वित्त मंत्रालय इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी करेगी।

अधिसूचना में बताया जाएगा कि नई दरें कब से प्रभावी हो रही हैं। वित्त मंत्रालय में सेवा कर देखने वाले विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस समय टैक्स रिसर्च यूनिट में इसकी अधिसूचना तैयार की जा रही है और कभी भी इसे जारी की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक नई दरें एक जून 2015 से लागू करने की योजना है। हालांकि यदि राजस्व सचिव इसे पहले से लागू करना चाहते हैं तो वैसा भी हो सकता है।

शिक्षा भी होगी महंगी

new service tax rate will implement since 1 june 2015

सेवा कर में अभी तक जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक 12 फीसदी के सर्विस टैक्स के साथ ही इस पर एजुकेशन सेस, सेकेंडरी और हाइयर एजुकेशन सेस भी लगता है। सबको मिला दिया जाए तो सेवा कर की दर 12.36 फीसदी बैठती है।

इस बार के बजट में सर्विस टैक्स के साथ ही दोनों सेस का विलय कर दिया गया और एक समान 14 फीसदी के सेवा कर की घोषणा की गई है।

इसे लागू करने के लिए वित्त विधेयक संसद से पारित हो चुका है और इस पर बीते वृहस्पतिवार को राष्ट्रपति का भी हस्ताक्षर हो चुका है। अब वित्त मंत्रालय के अधिसूचना का इंतजार है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट भी होगा महंगा

new service tax rate will implement since 1 june 2015

अधिसूचना जारी होने के बाद हवाई जहाज के घरेलू उड़ान में सेवा कर की दरें 0.6 फीसदी से बढ़ कर 0.7 फीसदी जबकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की सेवा कर की दरें 1.2 फीसदी से बढ़ कर 1.4 फीसदी हो जाएंगी।

इसी तरह जीवन बीमा के पहले वर्ष के प्रीमियम पर सेवा कर की दर 3 फीसदी से बढ़ कर 3.5 फीसदी हो जाएंगी।

इससे आगे के प्रीमियम पर अभी 1.5 फीसदी की सेवा कर लग रही है जो कि अधिसूचना जारी होने के बाद 1.75 फीसदी हो जाएगी। इसी तरह से विदेशी मुद्रा विनिमय, रेलगाड़ी का टिकट कटाना, होटलों में खाने पीने पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed