{"_id":"199371b4d44c14878d9b2ee9e8166e08","slug":"new-seating-arrangement-in-loksabha-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए लोकसभा में किसे मिली सीट नंबर 420","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जानिए लोकसभा में किसे मिली सीट नंबर 420
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा में पहली बार सीट नंबर 420 आवंटित की गई है। यह सीट अन्नाद्रमुक सांसद के. परसुरामन के हिस्से में आई है। अब तक 420 की संख्या से परहेज किया जाता था और इसकी जगह सीट नंबर 419ए से काम चलाया जाता था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चार दिन पहले शीतकालीन सत्र में सांसदों के बैठने की व्यवस्था तय करते समय इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
नई व्यवस्था के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और अन्नाद्रमुक के पी. वेणुगोपाल को आगे की पंक्ति में एक ब्लॉक आवंटित किया गया है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की बगल वाली सीट गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मिली है।
विज्ञापन
राज्यसभा में सदन के नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली के लिए सीट संख्या पांच खाली रखी गई है। लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक सीट संख्या 420 की ओर फिलहाल किसी का ध्यान नहीं गया है। इस ओर ध्यान जाने के बाद फिर से सीट संख्या 419ए का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन