फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new satellite found.

धरती से 2,300 प्रकाश वर्ष दूर नए ग्रह की खोज

Mon, 03 Nov 2014 02:19 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Mon, 03 Nov 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
new satellite found.

खगोलविदों ने धरती से 2,300 प्रकाश वर्ष दूर एक नया ग्रह खोज निकाला है। कम घनत्व और कम द्रव्यमान वाले इस ग्रह के वायुमंडल में हाइड्रोजन और हीलियम बड़ी मात्रा में मौजूद है।

विज्ञापन


‘पीएच3सी’ नाम के इस ग्रह की अपने सूर्य के चारों तरफ की कक्षा काफी अस्थिर है, इसलिए अब तक इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। कम घनत्व होने के कारण इसके चारों तरफ मौजूद अन्य ग्रहों का गुरुत्वाकर्षण बल इसकी धुरी को प्रभावित करता रहता है।
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी के छात्र और प्रमुख शोधकर्ता जोसेफ शिमिट ने बताया कि पृथ्वी पर अन्य ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन पीएच3सी की कक्षा में घूमने की अवधि हर दस चक्कर के बाद बदल जाती है। इसी असंगति के कारण स्वचालित कंप्यूटर इसकी गणना नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी की डेबरा फिशर ने कहा कि इस खोज से अंतरिक्ष की विविधता को समझने में मदद मिलेगी। हमने पीएच3सी के दोनों तरफ दो नए ग्रहों का भी पता लगाया है। उन्होंने कहा, बाहरी कक्षा में मौजूद पीएच3डी नाम का एक ग्रह आकार में थोड़ा बड़ा और भारी है।


वहीं आंतरिक कक्षा में मौजूद पीएच3बी नाम के ग्रह पर पृथ्वी की तरह पहाड़ और चट्टान हो सकती हैं। इस शोध को ‘द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल’ में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed