{"_id":"9c571b910034ab62eafba0e52d7857fd","slug":"new-poster-of-bjp-soon-modi-will-be-centre-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के नए नारे में मोदी होंगे 'पोस्टर ब्वॉय'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा के नए नारे में मोदी होंगे 'पोस्टर ब्वॉय'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Aug 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी 2014 में होने वाले आम चुनावों के लिए जल्द ही नया नारा जारी कर सकती है, ताकि मतदाताओं के बीच जोश और भरोसा पैदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें, तो भगवा दल का नया नारा होगा 'नई सोच, नई उम्मीद।' इस नारे के साथ भाजपा के पोस्टर पर पार्टी के निशान कमल के फूल के साथ प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे नरेंद्र मोदी को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नए-नए मंचों और तरीकों से मतदाताओं तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया, मोबाइल, ऐप्स, ईमेल और वेबसाइट पर उसका खास ध्यान है।
पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी नया अभियान छेड़ा है, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 'यूथ आइकन' के रूप में पेश किया गया है।
विज्ञापन
वह टीशर्ट जैसे प्रमोशनल आइटम का इस्तेमाल कर रही है, ताकि युवाओं के बीच पैठ बनाई जा सके। दरअसल, भाजपा के नौजवानों पर फोकस करने की वाजिब वजह भी है।
अपना देश 2020 तक दुनिया का सबसे नौजवान देश बन जाएगा और आबादी का 64 फीसदी हिस्सा कामकाजी लोगों का है।