फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   New name of arvind kejriwal given by political parties

केजरीवाल के कितने नाम, येड़ा, अराजक, खुजलीवाल...

Thu, 23 Jan 2014 04:29 PM IST
Updated Thu, 23 Jan 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
New name of arvind kejriwal given by political parties

दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-भाजपा को पटखनी देने वाले अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बड़े दलों के लिए एक सिर दर्द बन गए हैं।

विज्ञापन


जैसे जैसे केजरीवाल ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं वैसे वैसे उनके नए-नए नाम रखे जाने लगे। कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के नेताओं ने अपने अपने हिसाब से उनका नया नामकरण किया।
विज्ञापन


किसी ने उन्हें येड़ा कहा तो किसी ने उन्हें मिस गाइडिड मिसाइल बताया। आगे की स्लाइडों में पढ़ें, एक आंदोलनकारी से मुख्यमंत्री तक के सफर में मिले केजरीवाल को कौन-कौन से नाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

श‌िंदे ने जब बनाया केजरीवाल को येड़ा

New name of arvind kejriwal given by political parties

द‌िल्ली पुल‌िस से टकराव के बाद जब मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल रेलभवन के आगे धरने पर बैठे तो उनकी सीधी लड़ाई गृहमंत्री सुशील कुमार श‌िंदे से थी।

अपने इस धरने के दौरान केजरीवाल ने गृहमंत्री ‌शिंदे पर जमकर आरोप लगाए थे। इस दौरान केजरीवाल ने कई बार अपना आपा खोया और तू-तड़ाक की भाषा पर उतर आए। केजरीवाल ने श‌िंदे को सीधे तौर पर भ्रष्ट भी कहा।

इसी हमले के बाद केजरीवाल और गृहमंत्री श‌िंदे के बीच जुबानी हमले शुरू हुए। महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए सुशील कुमार श‌िंदे ने उन्हें येड़ा बताया।

गृहमंत्री ने कहा क‌ि 'द‌िल्ली में एक येड़ा मुख्यमंत्री बैठा है इसल‌िए द‌िल्ली पुल‌िस के जवानों की छुट्टी रद्द करनी पड़ी है।

अराजक मुख्यमंत्री...

New name of arvind kejriwal given by political parties

ये पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री को अराजक और फासिस्ट कहा गया हो। सोमनाथ भारती के मसले पर धरने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीधे दिल्ली पुलिस से भिड़ गए।

पहले वे गृह मंत्रालय के सामने धरना देने पर अड़ गए, फिर पुलिस ने रेल भवन के पास रोका तो वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई हैं।

डेढ़ दिन के धरने के दौरान दिल्ली के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवाजाही के लिए मेट्रो स्टेशन बंद रहे और ट्रैफिक जाम की वजह से आम जनता को खूब दिक्कत हुई है।

गणतंत्र दिवस के सुरक्षा इंतजामों को खतरे की आशंका भी सामने आई। इस सारे बवाल के लिए विरोधी दलों ने केजरीवाल को अराजक मुख्यमंत्री बताया।

हालांकि केजरीवाल ने भी अपने भाषण में कहा कि अगर जनता के हितों के लिए कोई मुझे अराजक कहता है तो मैं अराजक हूं।

जब केजरी बने झाड़ूवाल..

New name of arvind kejriwal given by political parties

चुनावों में आम आदमी पार्टी को झाड़ू चुनाव च‌िन्ह म‌िलने के बाद भी व‌िपक्षी दलों ने केजरीवाल की खूब हंसी उड़ाई थी। उनके व‌िरोध‌ियों ने उनके चुनाव च‌िन्ह से जोड़ते हुए उनको एक नया नाम झाड़ूवाल द‌िया।

केजरीवाल ने इस नाम को अपना हथ‌ियार बनाया और चुनावों के दौरान झाड़ू हाथ में ल‌िए उतरे और अपने व‌िरोध‌ियों को करारा जवाब द‌िया।

चुनावों में यही झाड़ू उनकी और उनके नेताओं की पहचान बनीं और उन्हें व‌िधानसभा चुनाव में बड़ी जीत म‌िली।  

म‌िस गाइ‌ड‌िड म‌िसाइल

New name of arvind kejriwal given by political parties

अरव‌िंद केजरीवाल अपनी नीत‌ियों के कारण भी हमेशा व‌िरोध‌ियों के न‌िशाने पर रहे हैं। वह क‌िस मुद्दे पर क्या करेंगे इसका क‌िसी को अंदाजा नहीं था।

उनके इसी अंदाज के कारण उनके व‌िरोध‌ियों ने उन्हें एक नया नाम '‌म‌िसगाइड‌िड म‌िसाइल' द‌िया। परांपरागत राजनीत‌ि से अलग अपने ही अंदाज में राजनीत‌ि करने पर भी उनको ये नाम द‌िया गया था।

कई बार अपने बयानों से भी केजरीवाल ने अपने इस नाम को सही साब‌ित करने का मौका द‌िया। चुनावों के दौरान केजरीवाल ने कई बार कहा क‌ि हम तो स‌िर्फ कांग्रेस-बीजेपी का रायता फैलाने आए हैं।

खुजलीवाल बने केजरीवाल

New name of arvind kejriwal given by political parties

सोशल मीडिया की पप्पू-फेंकू वॉर के बीच जब आंदोलनकारी से नेता बने अरविंद केजरीवाल राजनीति में उतर आए।

कांग्रेस और भाजपा के विरोध से उपजे केजरीवाल सोशल मीडिया में दोनों बड़ी पार्टियों को खटकने लगे। लगातार दोनों बड़ी पार्टियों का विरोध करने पर केजरीवाल को भी सोशल मीडिया में नया नाम दिया गया 'खुजलीवाल'।

अरविंद केजरीवाल का विरोध करने के लिए अक्सर उनके विरोधी इसी शब्द का इस्तेमाल करते आए। दरअसल, केजरीवाल को ये नाम उनके सनसनीखेज खुलासों पर व्यंग्य करते हुए दिया गया।

खुजलीवाल के अलावा अरविंद के विरोधी उनके लिए 'फर्जीवाल' शब्द भी सोशल मीडिया में इस्तेमाल करते हैं।

म‌िस्टर यू टर्न

New name of arvind kejriwal given by political parties

जनता से क‌िए वादों को पूरा नहीं कर पाने पर मुख्य व‌िपक्षी दल भाजपा ने उन्हें एक और नया नाम म‌िस्टर यू टर्न द‌िया। केजरीवाल पर न‌िशाना साधते हुए भाजपा ने कहा क‌ि केजरीवाल अपने सारे वादों से पलटे हैं।

इसी के साथ भाजपा नेताओं ने उन्हें नौंटकीबाज भी करार द‌िया। भाजपा नेताओं के आरोप थे क‌ि वह टीवी की सुर्ख‌ियां बनने के ल‌िए ऐसे कदम उठाते हैं।

इसी के चलते उन्होंने जनता से ऐसे बड़े-बड़े वादे कर डाले जिनको वह पूरा नहीं कर सकते। अब केजरीवाल अपने इन्हीं वादों से पलट कर द‌िल्ली को लोगों को आंकड़ों में फंसा द‌िया है। इसल‌िए वो असली म‌िस्टर यू टर्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed