फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new high tech way to car theft

आपके पास भी है कार, तो जरूर पढ़िए ये खबर

Thu, 24 Sep 2015 12:47 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
new high tech way to car theft

पहले कार का लॉक खोलने के लिए चोर नकली चाबी या मास्टर की का इस्तेमाल करते थे, या फिर कार के लॉक को तोड़कर उसे चुराकर ले जाते थे, लेकिन अब हाईटेक सिक्योरिटी के साथ चोर भी हाईटेक हो गए हैं।

विज्ञापन


बिना चाबी के ही महंगी से महंगी कारों को चोर लैपटॉप की मदद से हैक कर लेते हैं और सिक्योरिटी सिस्टम डी कोड कर उसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। आगरा में आवास विकास कालोनी के सेक्टर 10 में दो दिन पहले एक घर से चोरों ने कुछ इसी तरह कार चोरी का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के जगार होने से वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

विज्ञापन

लैपटॉप से सिक्योरिटी सिस्टम डी कोड कर चोरी की कोशिश

new high tech way to car theft

आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 डी निवासी अश्वनी कुमार की बहन सेक्टर 10 में रहती हैं। अश्वनी 21 सितंबर को बुलेरो गाड़ी से बहन के घर आए थे। रात में कार को घर के गेट पर खड़ा किया था।

रात तकरीबन 12:30 बजे कार को चोरों ने चुराने का प्रयास किया। लेकिन घर में जगार हो गई और परिजनों ने शोर मचा दिया। इस पर चोर भागने लगे। अश्वनी ने तीन चोरों को होंडा एमेज कार में बैठकर भागते हुए देखा। चोरो ने उनकी बुलेरो का सिक्योरिटी सिस्टम बेकार कर दिया था। चाभी लगाने पर भी कार स्टार्ट नहीं हो रही थी।

सीसीटीवी की फुटेज से पता चला कि चोरों ने लैपटॉप से कार का सिक्योरिटी सिस्टम डी कोड कर उसे स्टार्ट कर लिया था। इसकी जानकारी पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार चोरी करने वाला गैंग हाथ आ गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

आप भी जानिए, कैसे होता है डी-कोड

new high tech way to car theft

महंगी कारों को चोर लैपटॉप की मदद से चुरा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोर पहले स्केल और तार की मदद से कार का डोर लॉक खोल देते हैं। सेंट्रल लॉकिंग होने पर वायर काटकर साउंड सिस्टम को ऑफ कर देते हैं। लॉक खुलते ही जानकार चोर कार को उसमें लगे विशेष पोर्ट से लैपटॉप को जोड़ देते हैं।

विशेषज्ञ के मुताबिक, इम्मोबलाइजर इंजन स्टार्ट करने वाले सर्किट को निष्क्रिय रखता है। यह इलेक्ट्रानिक कंप्यूटर मॉड्यूल (ईसीएम) पर काम करता है। चोर इसे डी-एक्टिवेट कर देते हैं। फिर लैपटॉप से ही स्टार्ट कमांड देकर गाड़ी चालू कर देते हैं। गाड़ी को चलाने के लिए पॉवर कंट्रोल यूनिट और बॉडी कंट्रोल मॉड्यूल को भी डी एक्टिवेट किया जाता है।

इम्मोबलाइजर ऑन होने पर गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए जरूरी व्हीकल सर्किल को निष्क्रिय कर देता है। यह इलेक्ट्रानिक कंप्यूटर मॉड्यूल सिस्टम (ईसीएम) के जरिये काम करता है। चाबी के साथ रेडियो पहचान टैग जुड़ा होता है, जो इग्निशन शुरू करने की इजाजत देने के लिए ईसीएम द्वारा पढ़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed