फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new gulail tapes put a question mark on narendra modi and bjp cliams

'साहेब' के इशारे पर युवती की मोहब्बत पर था पहरा!

Wed, 25 Dec 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
new gulail tapes put a question mark on narendra modi and bjp cliams

एक युवती को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से हुई गैरकानूनी सर्विलांस पर खड़े बवाल में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


इनवेस्टिगेटिव वेबसाइट गुलेल ने दावा किया है कि उसके पास 39 नए सीक्रेट टैप हैं, जिससे पता चला है कि युवती पर गुजरात से बाहर भी निगाह रखी गई थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि नए टैप से साफ हो रहा है कि सरकारी मशीनरी की मदद से हुए इस सर्विलांस का लक्ष्य युवती को बचाना नहीं, बल्कि उसका पीछा करना और उसकी निजी जिंदगी में तांकझांक करना है।

'साहेब तक पहुंचाई गई जानकारी'
गुलेल का दावा है कि पिछले टैप की तरह नए वालों में भी इस गैरकानूनी ऑपरेशन में शामिल अधिकारी जी एल सिंघल, ए के शर्मा और अमित शाह यह जानकारी अपने से किसी सीनियर तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं, जिन्हें बार-बार साहेब कहा गया।
विज्ञापन


बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह और सिंघल के बीच बातचीत से पता चलता है कि अमित शाह ने साहेब के इशारे पर महिला का पीछा करने के लिए गुजरात पुलिस का इस्तेमाल किया।

नए टैप के आधार पर गुलेल ने दावा किया है कि इस जासूसी का उद्देश्य महिला की लवलाइफ के बारे में पता करना था। वेबसाइट का कहना है, "पुलिस ने गोपनीय तरीके से युवती और उस शख्स की मुलाकातों पर निगाह रखी, जिससे वह शादी करने वाली थी। इसके अलावा उनकी निजी बातचीत सुनी और सारी जानकारी साहेब तक पहुंचाई।"

'भाजपा के दावों की हवा निकालते हैं नए टैप'
वेबसाइट यह भी दलील दे रही है कि नए टैप से भाजपा के इस दावे की हवा भी निकलती है कि यह सर्विलांस मोदी ने युवती के पिता के इशारे पर कराई।

इनके भरोसे पूरा होगा बीजेपी का मिशन 272

नए टैप जारी होने का वक्त काफी अहम है, क्योंकि भाजपा ने केंद्र सरकार इस मामले की जांच के लिए न्यायिक पैनल के गठन की बात कर रही है।

सर्विलांस न केवल गुजरात, बल्कि उससे बाहर भी हुई, इस बात से केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार को इस मामले में न्यायिक जांच कराने का बड़ा कारण मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed