फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new governors in 7 states may be appointed soon.

पंजाब-हिमाचल में जल्द नियुक्त होंगे नए महामहिम

Mon, 19 Jan 2015 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Jan 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
new governors in 7 states may be appointed soon.

पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित सात राज्यों को एक पखवाड़े के अंदर नए राज्यपाल मिल जाएंगे। केंद्र सरकार ने इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति के लिए नामों पर माथापच्ची शुरू करने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अगले 15-20 दिनों में 6 से 7 राज्यपाल नियुक्त करने की योजना की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल का 21 जनवरी तो हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह का कार्यकाल 24 जनवरी को पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा बिहार, असम, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के पद खाली हैं। माना जा रहा है कि नए राज्यपालों के नामों पर माथापच्ची के दौरान सरकार तमिलनाडु और ओडिशा के राज्यपाल के नाम पर भी विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में नहीं हैं राज्यपाल

new governors in 7 states may be appointed soon.

तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया और ओडिशा के राज्यपाल एससी जमीर भी कुछ महीने बाद रिटायर होने वाले हैं।

केंद्र सरकार इस महीने के अंत तक पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित 7 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर देगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि नए राज्यपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि काफी समय से कई राज्य नए राज्यपाल की बाट जोह रहे हैं। इन राज्यों का काम दूसरे राज्यों के राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार दे कर चलाया जा रहा है।

मसलन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बिहार के साथ ही मेघालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं। जबकि नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य के जिम्मे भी दो राज्यों असम और त्रिपुरा का अतिरिक्त प्रभार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed