फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new governor in himachal pradesh and bihar

हिमाचल और बिहार को मिले नए राज्यपाल

Sat, 08 Aug 2015 03:51 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
new governor in himachal pradesh and bihar

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को बिहार और हिमाचल प्रदेश मे नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश दिए। रामनाथ कोविंद को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि आचार्य देवव्रत को हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के पास बिहार का अतिरिक्त प्रभार था। पिछले वर्ष यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त डीवाई पाटिल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन


राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह हिमाचल प्रदेश का कार्यभार देख रहे थे। उर्मिला सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद इसी वर्ष उन्हें हिमाचल का कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावों से ठीक पहले बिहार को मिला नया राज्यपाल

new governor in himachal pradesh and bihar

बिहार के नए राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हैं और भाजपा से जुड़े रहे हैं। वह 1994 से 2000 और 2000 से 2006 तक राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वह भाजपा दलित मोर्चा और अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पिछले वर्ष सत्ता में आई मोदी सरकार ने यूपीए सरकार के कार्यकाल में नियुक्त अधिकांश राज्यपालों को हटाने की प्रक्रिया शुरु की ‌थी। कई प्रदेशों के राज्यपालों ने ये कहते हुए इस्तीफा दिया था कि मोदी सरकार उन पर पद छोड़ने का दबाव बना रही है।

बिहार के राज्यपाल डीवाई पाटिल ने नवंबर में ही पद छोड़ दिया था, हालांकि मोदी सरकार ने वहां नई नियुक्ति नहीं की‌। बिहार में इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना है, ऐसे में कोविंद की नियुक्त को मोदी सरकार की बहुत ही सोची-समझी नियुक्त माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed