{"_id":"9f10f2ff4611bff639d9fc178cfadc4f","slug":"new-facebook-feature","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वोटरों को लुभाएगा फेसबुक का नया फीचर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
युवा वोटरों को लुभाएगा फेसबुक का नया फीचर
एजेंसी
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए फेसबुक ने एक नया फीचर ‘रजिस्टर टू वोट’ पेश किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लॉन्च इस खास फीचर का मकसद 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवाओं को मतदान के प्रति आकर्षित करना है।
इस फीचर के जरिए यूजर वोट और वोटिंग को लेकर अपने विचार या कहानी को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।
फेसबुक पब्लिक पॉलिसी निदेशक अंखी दास के मुताबिक इस फीचर का इस्तेमाल कर आप बता सकते हैं कि हमने कब, कहां और क्यों खुद को रजिस्टर करने का फैसला लिया?
दास के मुताबिक देश में आठ करोड़ से ज्यादा लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और बीते कुछ समय से एक मंच के तौर पर फेसबुक का इस्तेमाल राजनीतिक उम्मीदवार, कैंपेन और देश के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जा रहा है।