फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new dispute between nda govt and congress

सरकार और कांग्रेस के बीच अब नया विवाद

Wed, 09 Jul 2014 07:40 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
new dispute between nda govt and congress

सरकार और कांग्रेस के बीच विवादों की सूची कम होने के बजाए और लंबी होती जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और डिप्टी स्पीकर पद के मामले में जारी विवाद के बाद अब आगे की सीटों पर बैठने के मामले में सरकार और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने जहां लोकसभा स्पीकर की आगे की दो सीटों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, वहीं स्पीकर ने कांग्रेस की चार सीटों की मांग पूरी करने के मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्पीकर के फार्मूले के मुताबिक सदन की आगे वाली 20 सीटों में से 12 राजग के हिस्से में आएंगी, जबकि शेष 8 सीटों में से कांग्रेस को दो, अन्नाद्रमुक, बीजेडी, तृणमूल कांग्रेस, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और डिप्टी स्पीकर के लिए एक-एक सीट दिए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की चार सीटें चाहती है कांग्रेस

new dispute between nda govt and congress

भाजपा का कहना है कि चूंकि 543 सदस्यों वाले सदन में आगे की एक सीट के लिए कम से कम 27 सीटें होना जरूरी है, ऐसे में 44 सदस्यों वाली कांग्रेस को दो सीटें महज उदारता बरतते हुए ही दी जा सकती हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक स्पीकर ने कांग्रेस को आगे की पंक्ति वाली दो सीटों से ज्यादा देने में अपनी असमर्थता जता दी है। कांग्रेस चाहती थी कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कैप्टन अमरिंदर सिंह और कमलनाथ के लिए आगे की एक एक सीट हर हाल में दी जाए।

चूंकि भाजपा में भी वरिष्ठ नेताओं की भरमार है, इसलिए वह चाह कर भी कांग्रेस की मांग पूरी नहीं कर सकती। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक राजग के हिस्से आने वाली आगे की 12 सीटों में से एक सीट प्रधानमंत्री की होगी। जाहिर तौर पर दो सदस्यों वाले प्रधानमंत्री के बेंच पर अन्य कोई नेता नहीं बैठेगा।

इसके अलावा पार्टी को हर हाल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, रामबिलास पासवान और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के लिए आगे की पंक्ति की सीट चाहिए।

कैसे मानेंगी अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस?

new dispute between nda govt and congress

मुलायम सिंह दो बार मुख्यमंत्री और देवगौड़ा प्रधानमंत्री रह चुके हैं, इसलिए परंपरा का निर्वाह करते हुए इन दो नेताओं को आगे की सीट मुहैया करानी ही पड़ेगी।

फिर समस्या यह है कि अगर किसी प्रकार कांग्रेस के लिए आगे की पंक्ति की चार सीटों का इंतजाम किया गया तो अन्नाद्रमुक और तृणमूल कांग्रेस एक-एक सीट पर किसी कीमत पर राजी नहीं होगी।
 
उधर नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर सरकार के साथ-साथ सीधे स्पीकर पर हमला करने वाली कांग्रेस ने इस मुद्दे को भी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हालांकि इस बारे में अभी तक स्पीकर ने व्यवस्था नहीं दी है, मगर भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने पिछली लोकसभा में चार सीटें हासिल करने वाले राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव को आगे की सीट मुहैया कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed