फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new controversial video of tmc mp tapas pal

तापस पाल का एक और वीडियो सामने आया

Sat, 05 Jul 2014 05:56 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
new controversial video of tmc mp tapas pal

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भले ही अपने सांसद तापस पाल के विवादास्पद बयान पर उठे बवाल को शांत करने की कोशिश में लगी हों, लेकिन इस मामले से ममता की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं।

विज्ञापन


अब तापस पाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लोगों को माकपा कार्यकर्ताओं के सिर पर धारदार हथियारों से वार करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के सामने आने के बाद बंगाल की राजनीति और गरमा गई है। शुक्रवार को इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के बयान की मांग करते हुए माकपा विधायकों ने हंगामा करते हुए विधानसभा से वाकआउट किया।

विज्ञापन

मीडिया को मुफ्त में दिया वीडियो

new controversial video of tmc mp tapas pal

तापस के बयान वाला वीडियो मीडिया को सौंपने वाले व्यक्ति ने कहा है कि उसने देशहित में मुफ्त में वीडियो की प्रति मीडिया को दी है।

इससे ममता की उस टिप्पणी पर सवालिया निशान लगने लगा है जिसमें उन्होंने एक लाख रुपये तक में खबर बिकने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया सुनियोजित तरीके से छोटी सी घटना को तूल देने की साजिश रच रहा है।

नदिया जिले के दोगाछी ग्राम पंचायत के उप-प्रधान अब्दुल मौल्ला ने कहा कि तापस की सभा का वीडियो उसने ही मीडिया को सौंपा ताकि नेताओं का असली चेहरा सामने आ सके। मौल्ला ने दावा किया कि उन्होंने देशहित में यह काम किया है और इसके एवज में पैसे लेने का आरोप निराधार है।

'धारदार हथियार से सिर पर वार करें'

new controversial video of tmc mp tapas pal

नदिया में 14 जून को ही एक अन्य गांव में अपने भाषण में तापस ने कहा कि अगर माकपा का कोई सदस्य आपके गांव में आता है तो किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार करें.......मैं देखूंगा कि कौन पुलिस अधिकारी आपको गिरफ्तार करता है.....मेरा नाम तापस पाल है....किसकी हिम्मत है जो मेरे सामने आ जाए.......।

इस तीसरे वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर दबाव और बढ़ा दिया है।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही माकपा की अगुवाई में वाममोर्चा के सदस्यों ने तापस के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सदन में बयान देना चाहिए।

सदन में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वे मुख्यमंत्री को बयान देने का निर्देश दें। मुख्यमंत्री तब सदन में मौजूद नहीं थीं।

विज्ञापन

विधानसभा में ‌घिरीं ममता बनर्जी

new controversial video of tmc mp tapas pal

विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा कि तापस पाल सांसद हैं, इसलिए इस मामले में विधानसभा की कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सदन में उस समय विज्ञान व तकनीक मंत्रालय की बजट मांगों पर बहस चल रही थी। सदन में लगभग एक घंटे तक हंगामा करने के बाद विपक्षी सदस्य बाहर निकल गए।

माकपा नेता अनीसुर रहमान ने बाद में पत्रकारों से कहा कि तापस पाल ने विवादास्पद बयान देकर जितनी गलती है कि उससे कहीं ज्यादा बड़ी गलती ममता बनर्जी ने इसे छोटी घटना करार देकर की है।

सीपीएम नेता सूर्यकांत मिश्र ने तापस की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपना आरोप दोहराया कि पार्टी और मुख्यमंत्री तापस को बचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed