{"_id":"f9ad0a6522e7074e4cd4dfcf7899ea7d","slug":"new-cases-against-asaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के खिलाफ मिल रहीं नई शिकायतें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के खिलाफ मिल रहीं नई शिकायतें
अमर उजाला, जोधपुर, एजेंसी
Updated Sat, 07 Sep 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद आसाराम बापू के खिलाफ पुलिस को नई शिकायतें मिल रही हैं। ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है उनके खिलाफ शिकायत करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आसाराम के जेल में बंद होने के बाद कई पीड़ितों का हौसला बढ़ा है और वे आगे आकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
हालांकि पुलिस ने शिकायत करने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया। साथ ही उसने यह भी नहीं बताया है कि ये शिकायतें किस तरह की हैं।
पुलिस ने कहा है कि आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले लोग जांच में पुलिस की मदद की पेशकश भी कर रहे हैं।