फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new border defence pact between india china on anvil

भारत-चीन के बीच होगा नया सीमा रक्षा समझौता

Sun, 11 Aug 2013 09:26 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 11 Aug 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
new border defence pact between india china on anvil

भारत की सरजमीं पर चीनी सैनिकों की हालिया घुसपैठ को देखते हुए दोनों देश एक नए सीमा रक्षा समझौते पर काम कर रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अक्तूबर में संभावित बीजिंग दौरे के दौरान हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सीमा रक्षा सहयोग समझौता (बीडीसीए) विवादास्पद वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के 4000 किमी से अधिक क्षेत्र में दोनों देशों के सैनिकों के आमने सामने आने की स्थिति को रोकने का प्रस्ताव करता है।
विज्ञापन


समझौते का प्रस्ताव जनवरी में चीनी पक्ष की ओर से किया गया था। भारतीय क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों द्वारा घुसपैठ की घटना के मद्देनजर इस प्रस्ताव पर बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते पर अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीजिंग दौरे के दौरान होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ ही रक्षा और अन्य मंत्रालय के अधिकारियों के अगले महीने चीन जाने का कार्यक्रम है।

चीन ने नए समझौते के तहत सीमा से लगते इलाकों में ढांचागत निर्माण कार्यों पर रोक लगाने का प्रस्ताव किया था लेकिन इसे भारत ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed