फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new arrangement for reservation of cancel ticket

टिकट ना मिलने से मायूस यात्रियों को रेलवे की सौगात

Thu, 15 Oct 2015 01:49 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
new arrangement for reservation of cancel ticket

इस इंतजाम को जारी करने के पूर्व रेलवे बोर्ड एक महत्वपूर्ण घोषणा पहले भी कर चुका है। इसके तहत ट्रेनों में चलने वाले टीटी के पास हैंड हेल्ड मशीनें होंगी, जिसकी स्क्रीन पर ट्रेन का रिजर्वेशन स्टेटस अपडेट होगा।

विज्ञापन


यात्रियों के मांग के हिसाब से वे इस मशीन से आरक्षित टिकट जारी कर सकेंगे। मशीन इंटरनेट से कनेक्ट होगी, जिसमें रिजर्वेशन का स्टेटस लगातार अपडेट होता रहेगा।
विज्ञापन


यात्री सुविधा के लिहाज से बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इसका लाभ ऐसे यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है। अब उन्हें सीट रिजर्व कराने का एक और बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार सिन्हा, सीनियर डीसीएम (उत्तर रेलवे)

फिर से आरक्षित होंगी सीटें

new arrangement for reservation of cancel ticket

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया इंतजाम रेलवे द्वारा लागू किया गया है। इसके तहत किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद जो सीटें किन्हीं वजहों से कैंसिल होती हैं, उन्हें फिर से आरक्षित किया जा सकेगा।

इसके लिए यात्रियों के पास इंटरनेट या रिजर्वेशन सेंटर का विकल्प रहेगा। यही नहीं ट्रेन आने पर एक सप्लीमेंट्री चार्ट लगाया जाएगा, जिसमें कैंसिल सीटों पर हुए आरक्षण का ब्यौरा रहेगा।

अभी तक ट्रेनों में आरक्षित कोच का चार्ट जारी किया जाता है, जिसमें यात्रियों के नाम व सीटों आदि का ब्यौरा होता है। एक बार चार्ट जारी होने के बाद आरक्षित सीट पाने की संभावना समाप्त हो जाती है।

हालांकि कई लोग चार्ट बनने के बाद भी अपने टिकट कैंसिल कराते रहते हैं। मगर इसका ब्यौरा चार्ट में अपडेट नहीं हो पाता है। इन सीटों को ट्रेन में मौजूद टीटी यात्रियों की मांग और उपलब्धता के आधार पर आरक्षित कर देता है।

चार घंटे पहले जारी हो जाएगा इंतजाम

new arrangement for reservation of cancel ticket

इसके बाद भी कई बार तमाम सीटें खाली रह जाती हैं, जिनकी जानकारी यात्रियों को नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब यह इंतजाम किया है कि प्रत्येक ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के स्टेशन पर आने के चार घंटे पूर्व जारी कर दिया जाएगा।

इसके बाद कैंसिल होने वाली सीटों को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। कैंसिल सीटों की सूची रिजर्वेशन सेंटर के अलावा इंटरनेट पर भी उपलब्ध होगी।

यात्रियों के लिए यह सुविधा होगी कि वे इन सीटों को जरूरत के हिसाब से रिजर्व कर सकेंगे। सीटों के आरक्षण की सुविधा ट्रेन आने के कुछ मिनट तक उपलब्ध होगी।

इसके बाद एक सप्लीमेंट्री चार्ट निकाला जाएगा, जिसमें कैंसिल सीटों के आरक्षण का ब्यौरा होगा। इसे स्टेशन के अलावा ट्रेन पर लगाया जाएगा। बोर्ड ने सप्लीमेंट्री चार्ट जारी करने का समय निर्धारित करने का अधिकार जोनल रेलवे को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed