फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new allegations against murthy

'नौकरी बचानी है तो मुझसे संबंध बनाओ'

Fri, 24 May 2013 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
new allegations against murthy
अमेरिकी आउटसोर्सिंग कंपनी आईगेट के पूर्व सीईओ फणीश मूर्ति पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली हेड ऑफ इनवेस्टर रिलेशंस अरासेली रोइज का कहना है कि मूर्ति ने उन पर रिश्ते बनाए रखने का दबाव डाला था।
विज्ञापन


रोइज के मुताबिक मूर्ति का कहना था कि इस रिश्ते पर ही उनका करियर निर्भर करता है।

रोइज की लॉ फर्म ने कहा, 'किसी भी कंपनी के सीईओ के पास अपने सहयोगियों पर आर्थिक और व्यक्तिगत ताकत होती है, जो यहां मूर्ति के पास थी। रोइज जीवनयापन और खर्च पूरे करने के लिए नौकरी पर निर्भर थी।'
विज्ञापन


लॉ फर्म का कहना है, 'मूर्ति ने रोइज पर दबाव डाला था कि अगर उन्हें नौकरी में बने रहना है और करियर में आगे बढ़ना है, तो उनके साथ संबंध बनाए रखने होंगे। आखिरकार रोइज में अपनी मर्जी के खिलाफ और दबाव में आकर ऐसा किया भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया की लॉ फर्म ऐमान-स्मिथ एंड मारसी के मुताबिक रोइज, मूर्ति के बच्चे की मां बनने वाली हैं। जब मूर्ति को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने रोइज को अबॉर्शन कराने की सलाह दी।


लॉ फर्म का कहना है, 'जब रोइज ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो मूर्ति ने उन्हें चुपचाप कंपनी से चले जाने को कहा ताकि सीईओ की उनकी कुर्सी पर आंच न आए।'

यह लॉ फर्म आईगेट के खिलाफ भी जाएगी, क्योंकि उसके मुताबिक कंपनी अपने कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रही है।


'अरासेली और फणीश की छोटी बच्ची है'

यौन शोषण के आरोपों को लेकर अरासेली रोइज की तरफ से कटघरे में खड़े किए गए फणीश मूर्ति से जब इस बारे में जवाब मांगा गया, तो उन्होंने सिर्फ यह कहा, 'हमेशा सच के दो पहलू होते हैं।'

उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए वह इस मामले में आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

रोइज के दोस्तों के बीच फेसबुक पर होने वाली बातचीत से यह सामने आया है कि 14 मई तक मूर्ति और रोइज के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था।

फेसबुक पर कुछ ऐसे पोस्ट हैं, जिनमें लिखा है, 'अरासेली और फणीश की छोटी बच्ची है।'

लेकिन मूर्ति ने मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया।

रोइज को मार्च में अहसास हुआ था कि वह गर्भवती हैं। लॉ फर्म का कहना है कि वह फिलहाल मेडिकल लीव पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed