वेश्यावृत्ति के आरोप में फंसी श्वेता ने बयां की हकीकत
वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार की गई बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने सुधार गृह से वापस लौट आईं हैं। वे अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रही हैं और पहली बार उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर टिप्पणी की हैं।
श्वेता ने कहा है कि उनकी गिरफ्तार के बाद जो बातें फैलाईं गईं, वह मनगढंत थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि उन्हें देह व्यापार में ढकेला गया। श्वेता ने कहा कि वह उस पत्रकार को ढूंढ़ रही, जिसने अपनी मनगढ़ंत बातों को उनका बयान बता दिया और उसे मीडिया में फैलाया गया।
जानेमाने निर्माता-निर्देशक विशाल भरद्वाज की फिल्म मकड़ी में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी श्वेता को दो महीने पहले वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया।
'मैं हालात का शिकार हो गईं'
श्वेता ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें माता-पिता से बात करने की इजाजत भी नहीं दी गई। ऐसे में वे मीडिया से कैसे ये कह सकतीं थी कि उन्हें जबर्दस्ती देह व्यापार के कारोबार में ढकेला गया और पैसे के अभाव से जूझ रही थी।
श्वेता ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया, तब वह हैदराबाद में एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने गई थी। मुंबई वापस लौटने की फ्लाइट मिस हो जाने के कारण उन्हें उस होटल में रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे प्रमाण के रूप में अपना एयर टिकट भी पेश कर सकती हैं।
श्वेता ने माना कि होटल में रेड पड़ी थी, लेकिन उन्हें मामला अदालत में होने के कारण ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। श्वेता ने कहा कि वे हालात का शिकार हो गईं।
राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकी हैं श्वेता
श्वेता को उन्हीं दिनों में गिरफ्तार किया गया था, जब दक्षिण की एक अन्य अभिनेत्री नयना कृष्ण देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार हुईं थी।
श्वेता ने वर्ष 2002 में निर्देशक विशाल भारद्वाज की बाल फिल्म ‘मकड़ी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्हें उस फिल्म के लिए 'बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट' का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
23 साल की हो चुकीं श्वेता ने बॉलीवुड की इकबाल, वाह! लाइफ हो तो ऐसी और डरना जरूरी है जैसी फिल्मों में काम किया है। छोटे परदे पर वह ‘कहानी घर घर की’ और ‘करिश्मा का करिश्मा’ धारावाहिकों में दिखी थीं। पिछले कुछ वर्षों से तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।