फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Never heard of men committing suicide, Says Minister Maneka Gandhi

पुरुषों के आत्महत्या करने की खबर कभी नहीं सुनी : मेनका 

Fri, 30 Jun 2017 04:25 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Fri, 30 Jun 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
Never heard of men committing suicide, Says Minister Maneka Gandhi
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का मानना है कि पुरुष कभी भी आत्महत्या नहीं करते हैं। मेनका ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने आज तक पुरुषों के आत्महत्या की खबर नहीं सुनी।

विज्ञापन


एक फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान वह पुरुषों में आत्महत्या की दर को कम करने के लिए सरकारी पहल ना किए जाने पर सवालों का जवाब दे रही थीं। इस पर उनके जवाब ने लोगों को नाराज कर दिया। इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि कौन से पुरुष आत्महत्या करते हैं? आखिर वे आत्महत्या करने की जगह समस्या को सुलझाने का प्रयास क्यों नहीं करते हैं? मैंने तो पुरुषों की आत्महत्या का एक भी मामला नहीं सुना। 
विज्ञापन


हालांकि आंकड़ों ने उन्हें पसोपेश में डाल दिया। राष्ट्रीय अपराध शाखा ब्यूरो के अनुसार, साल 2015 में देशभर से कम से कम 1,33,623 आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं। इनमें से 91,528 (60 फीसदी) आत्महत्या की खबरें पुरुषों की थीं जबकि 42,088 महिलाओं के आत्महत्या की खबरें सामने आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों की एनसीआरबी आंकड़ों के मुताबिक साल 2015 में 86,808 शादीशुदा लोगों ने आत्महत्या की थी। इनमें से 64,534 (74 फीसदी) पुरुष थे। सोशल मीडिया साइट पर तीन घंटे लंबे चले इस चैट में उनके पुरुष विरोधी होने की निंदा की गई और चैट का अधिकतर हिस्सा इसी मुद्दे पर सवालों और जवाबों को लेकर केंद्रित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed