{"_id":"0c08725e-7080-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"never-give-up-your-passion-iranian-all-woman-band-to-pragaash","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रगाश’ के समर्थन में आया ईरानी लड़कियों का बैंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
‘प्रगाश’ के समर्थन में आया ईरानी लड़कियों का बैंड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 06 Feb 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी लड़कियों के रॉक बैंड ‘प्रगाश’ को ईरानी लड़कियों के बैंड ‘गजल’ का समर्थन मिला है। आईसीसीआर द्वारा आयोजित समारोह में परफॉर्म करने यहां आईं इन लड़कियों ने प्रगाश की सदस्यों को अपना जुनून कभी न छोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने साथ ही कहा कि कट्टरपंथी समाज वाले ईरान में उन्हें कभी इस तरह के फतवे का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
2010 में बने सात सदस्यों वाले गजल बैंड की अगुआई करने वाली सहर लोतफी ने कहा कि हमें प्रगाश के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। हम भारत में परफॉर्म कर काफी खुश हैं, लेकिन वे (प्रगाश बैंड की सदस्य) ऐसा क्यों नहीं कर सकतीं। सहर ने कहा कि कश्मीर की तुलना में ईरान में अधिक कट्टरपंथी समाज है, लेकिन वहां की महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने की आजादी है।
विज्ञापन
युवा कश्मीरी लड़कियों से सहानुभूति जताते हुए सहर ने उन्हें धमकियों से घबराकर पीछे नहीं हटने की सलाह भी दी। सहर के अनुसार उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और शांति और प्यार का संदेश फैलाते रहना चाहिए।
विज्ञापन