भाजपा में शामिल हुए नेताजी के परपोते चंद्र बोस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र बोस भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूदगी में चंद्र बोस ने भाजपा का दामन थामा।
सोमवार को पं बंगाल में भाजपा के एक कार्यक्रम में नेता जी के परपोते चंद्र बोस ने बीजेपी शामिल हुए। उनके भाजपा में शामिल होने की काफी पहले से कयास लगाए जा रहे थे।
बीजेपी में शामिल होने पर मीडिया से मुखातिब चंद्र बोस ने कहा कि बीजेपी सरकार पारदर्शी है जबकि कांग्रेस दमन की सरकार रही है। भाजपा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा 'मैं अभी पार्टी में शामिल हुआ हूं चुनाव लड़ने का फैसला वे पार्टी पर छोड़ते हैं कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं।' बता दें कि चंद्र बोस अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते हैं।
पार्टी को मिल सकता है फायदा
मालूम हो कि अगले साल पं बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, और कहीं न कहीं भाजपा के इस कदम को पं बंगाल के चुनावों से भी जोड़ा जा रहा है। जानकारों की मानें तो नेता जी के परपोते को जोड़ने की पार्टी एक बड़ी रणनीति हो सकती है।
पं बंगाल में पार्टी के पास कोई ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है जिससे वह चुनाव में अन्य दलों को बड़ी चुनौती दे सके। ऐसे में नेताजी के परपोते चंद्र बोस को पार्टी आगामी चुनाव में आगे कर सकती है। जिसका कि पार्टी को फायदा मिल सकता है।