फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   net neutrality india and facebook zero

नेट न्यूट्रैलिटी विवाद में फेसबुक को लगा बड़ा झटका

Thu, 16 Apr 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
net neutrality india and facebook zero

नेट न्यूट्रैलिटी पर छिड़ी बहस का दायरा और बढ़ गया है। इसके समर्थन में उठने वाली आवाजें इतनी सशक्त हैं कि अग्रणी कंपनियों को बैकफुट पर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को जहां एयरटेल अपनी जीरो प्लेटफार्म सर्विस पर सफाई देती नजर आई, वहीं किसी विवाद से बचने के लिए ऑनलाइन यात्रा सेवा देने वाली ‘क्लियरट्रिप’ और टाइम्स ग्रुप ने फेसबुक तथा रिलायंस कम्यूनिकेशन द्वारा शुरू किए गए प्लेटफॉर्म इंटरनेट डॉट ओआरजी (internet.org) से किनारा कर लिया।
विज्ञापन


एयरटेल-फ्लिपकार्ट मामले के बाद बुधवार का दिन इंटरनेट डॉट ओआरजी के लिए भारी साबित हुआ। कहा जा रहा है कि यह प्रोग्राम भी एयरटेल जीरो प्लेटफॉर्म की तरह नेट न्यूट्रैलिटी के लिए खतरा है। सबसे पहले क्लियरट्रिप ने यह कहते हुए इस प्रोग्राम से नाता तोड़ लिया कि वह नेट न्यूट्रैलिटी के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों का एजेंडा थोपना चाहता है ट्राई

net neutrality india and facebook zero

•इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) का आरोप है कि ट्राई नेट न्यूट्रैलिटी मामले पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स का एजेंडा थोपना चाहता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभो राय ने कहा, ऐसा लगता है कि ट्राई ने अपने सुझाव में टेलीकॉम कंपनियों की बातों को ही रखा है। कागजों पर ऐसा दर्शाया जा रहा है, जैसे इंटरनेट किसी कानून के तहत नहीं आता, जबकि यह गलत है। सभी इंटरनेट कंपनियां आईटी एक्ट से नियंत्रित होती हैं।

•क्लियरट्रिप और टाइम्स ग्रुप ने इंटरनेट डॉट ओआरजी से नाता तोड़ा।

•एयरटेल ने पेश की सफाई, टोल फ्री सर्विस है जीरो प्लान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed