फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nestle CEO says, we will be back as soon as possible.

नेस्ले के सीईओ बोले, हम फिर वापस आएंगे

Fri, 05 Jun 2015 02:08 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
Nestle CEO says, we will be back as soon as possible.

मैगी के मुद्दे पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने भारतीय बाजार से मैगी को पूरी तरह से हटाने का ऐलान किया है। इस बीच FSSAI ने मैगी का उत्पादन रोकने को कहा है।

विज्ञापन


फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मैगी के 9 वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक बताया है। इसके साथ ही पूरे देश में मैगी पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन


मैगी पर जारी विवाद के बीच इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले के सीईओ अपना पक्ष रखने के लिए सामने आए। नेस्ले की ओर से साफ कहा गया कि मैगी नूडल्स की जांच उन्होंने भी कराई है, जिसमें कोई खामी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ले के सीईओ ने दी सफाई

Nestle CEO says, we will be back as soon as possible.

नेस्ले के सीईओ पॉल बुल्के के मुताबिक, मैगी पिछले 30 साल से भारत का विश्वसनीय ब्रांड है। हमने कभी इसकी क्वालिटी से समझौता नहीं किया है।

हम अपने उपभोक्ताओं का विश्वास नहीं खो सकते हैं। इसलिए हम अपने उत्पाद में MSG का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

नेस्ले के सीईओ ने साफ किया अगर हमारे उपभोक्ताओं को मैगी से किसी भी तरह की शिकायत है तो हम संबंधित विभागों को इसकी जांच के लिए कहेंगे।

उत्पाद की क्वालिटी और उसकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारे पास कोई तीसरे पक्ष का कोई भी डाटा नहीं है जिसने मैगी की जांच कराई हो।

FSSAI ने मैगी के उत्पादन पर लगाई रोक

Nestle CEO says, we will be back as soon as possible.

नेस्ले के संजय खजुरिया ने कहा कि हम नियंत्रकों से साफ कहना चाहते हैं कि आखिर उन्होंने जो भी टेस्ट किए उसकी रिपोर्ट हमें भी मुहैया कराई जाए। उन्होंने साफ कहा कि आखिर हमें भी तो पता कि दूसरे जांच परिणाम और उनकी जांच में क्या अंतर है।

नेस्ले के सीईओ पॉल बुल्के ने कहा कि हम पूरी तरह से आशान्वित हैं कि हम जल्द से जल्द वापस आएंगे। ये हमारा सबसे पहला उद्देश्य है। हालांकि हमने करीब एक हजार मैगी के पैकेट्स की जांच की है। इस जांच में लेड नहीं मिला है।

फिलहाल नेस्ले की सफाई के बाद भी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कंपनी को मैगी का उत्पादन रोकने की बात कही है। इसके साथ ही पूरे देश में मैगी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed