फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nepali PM threat to China

नेपाली पीएम की चीन जाने की धमकी से भारत बेपरवाह

Tue, 02 Feb 2016 03:54 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
Nepali PM threat to China

आर्थिक नाकेबंदी के सवाल पर नेपाल के प्रधानमंत्री ओपी शर्मा ओली की अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में चीन जाने की धमकी को भारत तवज्जो देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


भारत इसे नेपाल की ओर से दबाव बनाने की एक और कोशिश के रूप में देख रहा है। भारत चाहता है कि संविधान के प्रावधानों पर उपजे विवाद का नेपाल मधेसियों के संगठनों से बातचीत कर समय रहते निपटारा करे।
विज्ञापन


मालूम हो कि नेपाल सरकार की ओर से इस संबंध में मधेसी संगठनों से हुई कई दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ओली ने अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत के बदले चीन को वरीयता देने की चेतावनी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ओली ने बतौर प्रधानमंत्री विदेश दौरे की शुरुआत भारत से करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी से भारत बेपरवाह

Nepali PM threat to China

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि संविधान के प्रावधानों पर उपजे विवाद का हल नेपाल को ही करना है। नई सरकार ने संविधान संशोधन की घोषणा कर विवाद खत्म करने का संकेत दिया था।

हालांकि इसके बाद इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए। मधेसियों से बातचीत में भी नेपाल ने नागरिकता, सीमांकन जैसे विवाद को निपटाने के प्रति संजीदगी नहीं दिखाई। ऐसे में हालत अब भी जस के तस बने हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार नेपाल भारत की कीमत पर चीन से दोस्ती मजबूत करने की बात कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि भारत फिलहाल नेपाल की इस कोशिश को ज्यादा महत्व देने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed